

दादु सिन्हा, धमतरी। छत्तीसगढ़ की पहली महिला राज्यपाल अनुसुइया उइके बुधवार को धमतरी पहुँची। वो अपने बालोद दौरे के बीच कुछ देर के लिए धमतरी के रेस्टहाउस में रुकी थी। उनका ये अल्प प्रवास न सिर्फ खुद राज्यपाल के लिए खास बन गया बल्कि उन्हें सलामी देने वाले पुलिस अधिकारी और कर्मचारियों के लिए भी यादगार बन गया। दरअसल महामहिम राज्यपाल को धमतरी पुलिस की महिला टीम ने सशस्त्र सलामी दी। जिसमे अधिकारी और आरक्षक सभी महिलाएं थीं। आम तौर पर किसी भी वीआईपी को सलामी देने के लिए पुलिस की पुरुष टीम को तैनात किया जाता है। ये पहली बार था कि महिला राज्यपाल को महिला पुलिस ने सलामी दी। ये देख कर राज्यपाल बेहद प्रभावित हुईं। उन्होंने पुलिस की इस पहल की तारीफ करते हुए सलामी टीम के साथ धमतरी एसपी को भी विशेष तौर पर बधाई दी।राज्यपाल अनुसुइया उइके ने कहा कि ये अनुभव उन्हें पहली बार मिला है। जो नारी सशक्तिकरण को दिखाता है। इधर राज्यपाल से अपनी प्रशंसा सुनने के बाद पुलिस विभाग में भी उत्साह है। धमतरी एसपी ने सलामी टीम के सभी सदस्यों को कैश रिवॉर्ड देने का ऐलान कर दिया।राज्यपाल को उनके आगमन और प्रस्थान के समय दो बार सलामी दी गई। जिसके बाद वो बालोद जिले के लिए रवाना हो गईं। जहां वे गुरुर ब्लाक के राजा राव पठार स्थित वीर मेला आयोजन में शामिल हुई।
पुलिस अधीक्षक धमतरी ने ली जिले के समस्त सहायक आरक्षकों की मिटींग,समस्याओं से हुए रुबरु,दिये त्वरित निराकरण के निर्देश

पुलिस अधीक्षक धमतरी प्रफुल्ल कुमार ठाकुर ने आज समस्त सहायक आरक्षकों की मीटिंग लेकर उनके समस्याओं से रुबरु हुए एवं समस्याओं के त्वरित निराकरण के लिए संबंधित को निर्देश दिया गया।उनके छुट्टी, वेतन भत्तों एवं कटौती के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई।रोटेशन में आधार पर सभी सहायकों को सप्ताहिक अवकाश पर छोड़ा जाये। पुलिस अधीक्षक द्वारा यह भी कहा गया कि यदि कोई भी समस्या आती है तो लोग मुझे तत्काल आकर मिल सकते हैं,
मैं पूरी कोशिश करूंगा कि समस्याओं का निराकरण हो सके। पुलिस अधीक्षक धमतरी द्वारा अपने अधीनस्थ अधिकारी कर्मचारियों के समस्याओं को लेकर लगातार निराकरण के प्रयास किए जाते रहे हैं। मीटिंग में अनु.अधिकारी नगरी मयंक रणसिंह,रक्षित निरीक्षक श्री के देवराजू,निरीक्षक धमतरी एवं पुलिस कार्यालय से मुख्य लिपिक मानसिंह साहू,स्टेनो अखिलेश शुक्ला,स्थापना प्रभारी लक्ष्मी ध्रुव, वेतन प्रभारी सनत वर्मा, आंकिक चन्द्र भूषण एवं कार्यालय के अधिकारी/कर्मचारी उपस्थित रहे।
ये खबरें भी पढ़ें हेडिंग पर क्लिक करें
