DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

कुसुमकसा सहित विभिन्न खरीदी केंद्रों का जिला पंचायत उपाध्यक्ष ने किया निरीक्षण

दल्लीराजहरा/ कुसुमकसा।मिथलेश निरोटी उपाध्यक्ष जिला पंचायत बालोद ने कुसुमकसा ,गुजरा ,चिखलाकसा धान खरीदी केंद्र का निरीक्षण कर किसानों से चर्चा की।मिथलेश निरोटी ने धान बिक्री करने आये किसानों से धान बिक्री करने के सम्बंध में चर्चा की तो किसानों ने छत्तीसगढ़ की कांग्रेस सरकार की धान खरीदी की व्यवस्था व धान का समर्थन मूल्य 2500 रुपये प्रति क्विंटल से खरीदे जाने पर खुशी जाहिर करते हुए मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किये। मिथलेश निरोटी ने छत्तीसगढ़ की भूपेश सरकार की किसानों के लिए की जा रही जनकल्याण कारी योजनाओं की जानकारी दी। मिथलेश निरोटी ने समिति प्रबन्धको से धान बिक्री के लिए किसानों को किसी भी प्रकार की परेशानी ना होने की बात कही। धान खरीदी केंद्र में किसानों के पेयजल हेतु पानी की समुचित व्यवस्था की जानकारी ली । धान खरीदी केंद्र गुजरा के समिति प्रबंधक भूखनलाल ठाकुर ने मिथलेश निरोटी को बताया कि 7 दिसम्बर तक 5476.80 क्विंटल धान की खरीदी की गई है। जिसमे मोटा धान 1132.80 क्विंटल, पतला धान 3710 क्विंटल, सरोना धान634 क्विंटल है। 151 किसानों से खरीदे गए कुल धान 1,06,99,192 रुपयों की है।जिसमे 36,26,186 रुपयों की ऋण वसूली की गई।इस अवसर पर कुमानसिंह कुरेटी ,अनिल सुथार पूर्व जनपद सदस्य , बोरकर सहित किसान उपस्थित थे।

You cannot copy content of this page