DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

कोरोना काल में पढ़ाई के नुकसान को रिकवर करें : बीईओ

देवरीबंगला। नवोदय प्रवेश परीक्षा में शतप्रतिशत पंजीयन एवं कोरोना के तीसरी लहर से बचाव हेतु जोन स्तरीय छह संकुलो के प्राथमिक, माध्यमिक स्कूलों के प्रधान पाठको की बैठक खेरथा बाजार के हाई स्कूल में आयोजित की गई। बैठक में देवरी खेरथा बाजार, राघोनवागांव, संजारी, राणाखुजी, एवं रीवागहन संकुल के प्रधान पाठक, संकुल प्रभारी, एवं सीएसी उपस्थित थे। प्रभारी विकास खंड शिक्षा अधिकारी एनके यादव ने बैठक में बताया कि कक्षा आठवीं और नौवीं के नवोदय प्रवेश परीक्षा में सत प्रतिशत पंजीयन कराने का प्रयास करें कथा बच्चों को परीक्षा के लिए मार्गदर्शन दे। कोरोना काल में बच्चों की पढ़ाई पर विपरीत असर पड़ा है इस नुकसान की भरपाई के लिए विशेष कार्य योजना बनाकर अध्यापन कराएं। उन्होंने शाला विकास कार्य योजना बनाकर अध्यापन, शिक्षकों के नियमित समय पर उपस्थिति, डेली डायरी का नियमित संधारण एवं विभिन्न अकादमिक मुद्दों पर चर्चा की। समय पर निर्देशों का पालन करने व बच्चों के साथ-साथ शिक्षकों को प्रेजेंटेशन कैसे करें इसके बारे में विस्तार से बताया। सभी संस्थाओं में चर्चा पत्र का प्रिंट करा कर उस पर विस्तृत चर्चा संकुल स्तर पर करने का निर्देश दिया गया। इस अवसर पर सहायक विकास खंड शिक्षा अधिकारी प्रदीप कुमार खरे अश्वन साहू तथा देवरी, खेरथाबाजार, संजारी, राणाखुजी एवं रीवागहन के संकुल प्राचार्य उपस्थित थे।

You cannot copy content of this page