EXCLUSIVE- हरियाणा जाने प्रेमी के बुलावे पर घर से निकली थी 17 साल की लड़की, दिल्ली में हुआ अपहरण, रेप, 60 हजार में दुल्हन के रूप में खरीद फरोख्त, बालोद पुलिस ने कथित पति को किया गिरफ्तार



बालोद पुलिस ने 2 महीने की मशक्कत के बाद नाबालिग को किया बरामद, एक आरोपी गिरफ्तार, बाकी की चल रही तलाश

दुष्कर्म के साथ अब मानव तस्करी का भी मामला दर्ज

बालोद। बालोद थाना क्षेत्र के एक गांव में 17 साल की एक लड़की के अपहरण, छेड़खानी दुष्कर्म और मानव तस्करी किए जाने का बड़ा मामला सामने आया है। इस मामले में हालांकि 2 महीने की मशक्कत के बाद बालोद पुलिस की टीम ने उत्तर प्रदेश से एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। साथ ही लड़की को भी बरामद किया है लेकिन इस मामले में लड़की से पूछताछ के बाद ऐसे खुलासे हुए जो पुलिस के लिए भी हैरान करने वाले थे। मामले में चार से पांच और आरोपी शामिल होने की बात सामने आई है। जो अभी फरार हैं। दरअसल में पुलिस ने जिसे वर्तमान में गिरफ्तार किया है वह उत्तर प्रदेश ललितपुर का रहने वाला है। जो 17 साल की नाबालिग लड़की से शादी करके उसे दुल्हन बनाकर रखा था। पर गलत तरीके से। आरोपी द्वारा लड़की को बकायदा एक व्यक्ति से ₹60000 में खरीदा गया था। यानी की नाबालिग दुल्हन की भी एक तरह से खरीफ फरोख्त तस्करी हुई थी। अलग-अलग जगहों पर इस लड़की के साथ अनाचार हुआ उसकी खरीद-फरोख्त व आबरू लूटी गई। इसका खुलासा पीड़िता से पूछताछ में हुआ। पुलिस बालोद की टीम में शामिल महिला प्रधान आरक्षक नर्मदा कोठारी, भोप साहू व मुकेश देवांगन तीनों एसपी के निर्देशन पर बनी टीम में शामिल होकर लड़की की बरामदगी के लिए उत्तर प्रदेश गए हुए थे। जहां से लड़की भी मिली और साथ ही एक आरोपी रवि शंकर पिता बुद्धा राम यादव निवासी ग्राम लुहर्रा थाना मंडावरा जिला ललितपुर उत्तर प्रदेश को गिरफ्तार भी किया गया। वहीं अन्य आरोपियों की तलाश भी चल रही है।

पढ़िए पीड़िता की आपबीती, कैसे इस जाल में फंस गई

लड़की की बरामदगी के बाद निरीक्षक पदमा जगत, बालोद थाना प्रभारी मनीष शर्मा व अन्य जांच अधिकारियों के द्वारा पूछताछ की गई। आरोपी से भी पूछताछ हुई तो इसमें कई तरह के मामले सामने आए। बालोद के एक गांव से लड़की 20 अक्टूबर से लापता थी। क्योंकि मामला नाबालिग का था इसलिए इसमें अपहरण का भी केस दर्ज हुआ था। पुलिस और परिजन लगातार खोजबीन कर रहे थे। लेकिन कुछ सुराग नहीं मिल पा रहा था। मोबाइल नंबर भी बंद बता रहा था। लड़की ने पूछताछ में बताया कि वह अपने एक प्रेमी जो कि हरियाणा का रहने वाला है और हार्वेस्टर का चालक था, उससे मिलने के लिए घर से उसके बुलावे पर निकली थी। हार्वेस्टर वाला हरियाणा का युवक कुछ माह पहले उनके इलाके में धान कटाई के लिए आया था। इस दौरान दोनों की बातचीत हुई थी और नंबर का आदान-प्रदान हुआ था। दोनों में दोस्ती फिर प्यार हुआ और लड़की उससे मिलने हरियाणा जाने के लिए निकल पड़ी। रायपुर से वह ट्रेन में सवार हुई थी। पर हरियाणा से पहले दिल्ली पहुंचते तक कुछ असामाजिक तत्व के युवक लड़की के पीछे पड़ गए और वह डर कर भागने लगी। लड़की का अपहरण व छेड़खानी करने की कोशिश की गई। इस बीच एक युवक ने लड़की को बचाने का ढोंग किया और उसे अपने साथ ले गया। बदले में उसका मोबाइल और बैग भी रख लिया। लड़की अब दिल्ली में फंस चुकी थी तो वही हरियाणा का उसका प्रेमी का भी कोई पता नहीं था। तो इस हाल का एक युवक ने फायदा भी उठाया और उसके साथ एक हफ्ते तक अनाचार भी किया। इसके बाद लड़की को एक महिला को भी सुपुर्द कर दिया। वहां भी दूसरे लोग उसे अनाचार करने लगे। जिसके बाद आरोपी रविशंकर यादव जिसे पुलिस ने वर्तमान में गिरफ्तार किया है वह 60000 रुपये में इस लड़की को खरीद लिया और मंदिर में उससे शादी करके गृहस्थी बसा कर रहने लगा था। इस तरह कहां अपने प्रेमी से मिलने की सुध में निकली नाबालिग लड़की अनजान शहर में चमड़ी के दलालों के बीच फंस गई और अपहरण के साथ-साथ छेड़खानी दुष्कर्म और मानव तस्करी का शिकार हो गई।

परिजन छोड़ चुके थे उम्मीद

अक्टूबर से लड़की लापता थी कहीं कोई जानकारी हासिल नहीं हो पा रही थी। पुलिस व साइबर से लगातार छानबीन कर रही थी। इस बीच लड़की का लोकेशन ट्रैक हुआ। तत्कालीन में मामले की जांच कर ही महिला प्रधान आरक्षक नर्मदा कोठारी वर्तमान पदस्थापना गुरुर थाना ने एसपी को रिपोर्ट दी कि लड़की उत्तर प्रदेश में है। हमें जाना चाहिए। एसपी ने भी मामले को गंभीरता से लिया और टीम बनवाई। टीम टीमें रवाना हुए लोकेशन ट्रैक करते हुए उक्त जगह पर पहुंचे। पहले तो घर वाले लड़की ना होने की बात करने लगे। जब महिला प्रधान आरक्षक नर्मदा कोठारी ने घर भीतर घुस कर तलाशी ली तो वहां लड़की साड़ी पहने बर्तन मांजती हुई मिली। जिसे उन्होंने पहचान लिया और फिर बरामद कर अपने साथ लाए। साथ ही उनके कथित पति आरोपी रविशंकर यादव को भी गिरफ्तार किया गया। अन्य आरोपी जो इस घटना में शामिल थे उनका पता चला है लेकिन वह सभी फरार हो गए हैं। स्थानीय पुलिस की मदद से उनके बारे में भी पतासाजी की जा रही है। इधर रविवार को आरोपी रवि शंकर यादव को रिमांड पर जेल भेजा गया।

ये बड़ी खबरें भी पढ़ें हेडिंग पर क्लिक करें

You cannot copy content of this page