DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

किसकी है यह लाश, जिसके हाथों में गुदा है अंग्रेजी में जेपीएसपी, पुलिस को है इनके परिजनों की तलाश

बालोद/ गुरुर। गुरुर थाना क्षेत्र के पुरुर सहायता केंद्र स्थित इलाके में एक अज्ञात पुरुष की लाश मिली है। इसकी पहचान अब तक नहीं हो पाई है। स्वयं पुलिस ने सोशल मीडिया में लाश की तस्वीर और कुछ पहचान संबंधित निशान की तस्वीरें जारी की है। ताकि शिनाख्ती हो या परिजनों का कुछ पता चले। प्रभारी शिशिर पाण्डेय ने बताया 3 दिसम्बर को शाम लगभग 6 बजे नेशनल हाइवे पर साहू ढाबा से 200 मीटर आगे नाला में एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिला है। जिसकी उम्र लगभग 45 से 50 के मध्य होगी।

शरीर दुबला पतला ,दाहिने हाथ मे j p s p गुद्ना,एवं ओम लिखा है। कान में बाली पहना है। पुलिस सहायता केंद्र पुरूर थाना गुरुर में अज्ञात शव का मर्ग पंचनामा कार्यवाही कर जांच में लिया गया है। इसके बारे में कहीं कोई जानकारी मिलने पर पुलिस को सूचना देने की अपील की गई है।

ये भी पढ़ें

You cannot copy content of this page