DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

कांग्रेस नेता के 2 बेटों के साथ खूनी खेल….. आधी रात चाकू से वार….दोनो गंभीर…..7 आरोपी गिरफ्तार….मौके से कार,मोटरसाइकिल, और धारदार चाकू बरामद….पढ़े पूरी खबर..!

दादू सिन्हा, धमतरी। धमतरी जिले के भखारा ब्लाक कांग्रेस उपाध्यक्ष के दो बेटो पर चाकू से जानलेवा हमला हुआ है,हमले में दोनो गंभीर रूप से घायल हो गए है,जिनका इलाज शहर के बठेना अस्पताल में चल रहा है। वही पुलिस ने हमला करने वाले एक नाबालिग सहित 6 लोगों को गिरफ्तार कर लिया है बताया जा रहा है कि ब्लाक कांग्रेस उपाध्यक्ष गोपी किशन साहू ग्राम सिंगदेही निवासी के बेटे ऋषभ साहू और डीगू बीती रात अपने घर पर थे,इसी दौरान किसी ने फोन लगाकर दोनो को घर से बाहर बुलाया जिसके बाद मारपीट करने लगे और चाकू से दोनो भाई पर हमला कर दिया,और सभी आरोपी भाग गए। वही हमले में घायल दोनो भाई को गंभीर हालत में इलाज के लिए बठेना अस्पताल में भर्ती कराया गया है।जहां एक की हालत गंभीर है। पुलिस ने सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

ये है नाम गिरफ्तार आरोपी के

  1. गुलशन गर्ग उम्र 21 वर्ष साकिन पंडित सुंदर लाल शर्मा चौक भखारा थाना भखारा जिला धमतरी
    2.राजा उर्फ राज कुमार साहू उम्र 18 वर्ष साकिन पं सुदर लाल चौक वार्ड न.06 भखारा थाना भखारा जिला धमतरी
    3.कृष्ण कांत साहू उम्र 20 वर्ष पुराना बाजार चौक वार्ड न.02 भखारा थाना भखारा जिला धमतरी
    4 धनराज यादव उर्फ बुग्गी उम्र 19 वर्ष साकिन भाठापारा भठेली थाना भखारा जिला धमतरी
  2. शुभम कुमार साहू उम्र 24 वर्ष साकिन वार्ड न. 05 महावीर चौक भखारा थाना भखारा जिला धमतरी, एवं 02 विधि से संघर्षरत बालक।

You cannot copy content of this page