DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

हादसा ऐसा कि घायल खुद को भुला, चली गई याददाश्त, झलमला में ट्रक और डीजे गाड़ी में टक्कर, 8 घायल, 3 रिफर, पढ़िए पूरी खबर,,,,,,

बालोद। बालोद से धमतरी मार्ग पर झलमला में घोटिया चौक के पास मंगलवार की सुबह 5 बजे एक बड़ा हादसा हो गया। डीजे गाड़ी पिकअप व ट्रक में आमने-सामने भिड़ंत हो गई। जिसमें 8 युवक घायल हो गए। इसमें तीन की स्थिति गंभीर है। तीनों को जिला अस्पताल बालोद से प्राथमिक उपचार के बाद राजनांदगांव रिफर किया गया है। बालोद और लाटाबोड़ की 108 के जरिए घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया। घायलों के मुताबिक रात में एक शादी समारोह में डीजे बजाने के बाद सभी कुरूद जा रहे थे। डीजे गाड़ी में सवार लोग कुछ कुरूद से कुछ पर्रेगुड़ा (बरही) तो कुछ स्थानीय बालोद के भी थे। तो वही ट्रक सामने से आ रही थी। कोहरे की वजह से भी कुछ दिखाई नहीं दे रहा था।

तेज रफ्तार व कोहरे के कारण दोनों के ड्राइवर नियंत्रण खो बैठे और ट्रक पिकअप के सामने ही भीड़ गई। घटना के वक्त चालक अकेले सामने बैठा था। बाकी युवक पिकअप की ट्राली में थे। लगभग 2 घंटे बाद चालक को पुलिस और स्थानीय लोगों की मदद से रेस्क्यू कर निकाला गया। इस हादसे में घायलों को काफी चोट भी आई है। गंभीर रूप से घायल मगेंद्र की याददाश्त चली गई है वह खुद को भी नहीं पहचान पा रहा है। सिर फटा हुआ है नाक से खून बह रहा है। हेड इंजुरी की शिकायत है। अन्य दो लोग को भी ज्यादा चोट आई है। मंगेंद्र 18 वर्ष व पुनुराम यादव 22 दोनो पर्रेगुड़ा के रहने वाले हैं। इनके अलावा पुणेश यादव बालोद , इन तीनों लोगों को राजनांदगांव रिफर किया गया। बाकी 5 लोगों का इलाज जिला अस्पताल बालोद में जारी है। लाटाबोड़ अस्पताल में चिखलाकसा अस्पताल के नाम से चल रही संजीवनी एक्सप्रेस 108 के ईएमटी चंद्रकांत भारद्वाज, पायलट जय किशन सोनकर द्वारा घटना की सूचना मिलते ही तत्काल झलमला पहुंचकर गंभीर घायलों को पहले जिला अस्पताल बालोद पहुंचाया गया। जहां से फिर तीन घायलों को राजनांदगांव ले गए। जहां पर हादसा हुआ वह डेंजर जोन है। यहां कई बार हादसे हो चुके हैं। सड़क के बीचो बीच डिवाइडर तो बने हैं लेकिन यहां सड़क की बनावट भी ऐसी है कि अक्सर लोग धोखा खाते हैं और तेज रफ्तार की वजह से नियंत्रण भी नहीं कर पाते।

देखिए अन्य घायलों के नाम व पते

दुर्गेश कुमार 22 बालोद

रोहिदास 25 बालोद

छगन सोनवानी 22 बालोद
चेतन प्रजापति 22 कुरूद
आशुतोष यादव 22 कुरूद

ये भी पढ़ें

You cannot copy content of this page