DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

मोहला के 7 विद्यार्थीयों ने “राज्य स्तरीय शालेय क्रिडा प्रतियोगिता में की सहभागिता”-विधायक मंडावी ने किया सम्मानित

पढ़ाई के साथ साथ खेल में अव्वल है वनांचल मोहला के बच्चे
मोहला। वनांचल मोहला में शिक्षा के साथ-साथ विद्यार्थीयों के सर्वांगीण विकास हेतु प्रत्येक विधाओं पर उत्कृष्ट परिणाम लाने लगातार पहल की जा रही है ।इस तारतम्य में क्रिडा विधाओं पर,कोर्रामटोला विद्यालय से कु महिमा,खिलावन व धनंजय,बालक विद्यालय मोहला से इलियास मिंज ,स्वामी आत्मानंद विद्यालय मोहला से फनिश कुमार,सईब रोजाणी व प्रखर सिंह कुल 7 विद्यार्थीयों का चयन दुर्ग संभाग से राज्य स्तरीय क्रिडा प्रतियोगिता हेतु हुआ ।जिसमें सभी ने सहभागिता निभाई। इन प्रतिभावान विद्यार्थीयो का क्षेत्र के विधायक व संसदीय सचिव छग शासन इंदरशाह मंडावी ने प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया।खेल के विधाओं में मोहला का नाम गौरवान्वित करने पर एसडीएम ललितादित्य नीलम, बीईओ राजेन्द्र कुमार देवांगन ,खोमलाल वर्मा, बीएसओ वीरेन्द्रपाल लाडेश्वर,संजय डोंगरे,किशोर कुमार आनेन्द्र आदि ने हर्ष व्यक्त किया व इस उपलब्धि पर डीईओ हेतराम सोम व सतीश ब्यौहरे ने बधाई प्रेषित की।

ये भी पढ़े

You cannot copy content of this page