DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

राष्ट्रीय शिक्षा समागम में प्रस्तुत हुआ मोहला का स्मार्ट टी वी नवाचार

मोहला में शिक्षा क्षेत्र में किए गए नवाचार राजधानी में प्रदर्शित हुआ

रायपुर/मोहला। शिक्षा में किए गए विभिन्न नवाचारों एवं भविष्य की योजनाओं के लिए रायपुर में राष्ट्रीय स्तर के शिक्षाविद एवं शिक्षकों का समागम हुआ। 14 और 15 नवंबर 2021 को राष्ट्रीय स्तर पर राजधानी रायपुर में आयोजित राष्ट्रीय शिक्षा समागम में मोहला के डिजिटल क्लास हेतु स्थापित स्मार्ट क्लास नवाचार का प्रस्तुतीकरण हुआ। जवाहरलाल नेहरू राष्ट्रीय शिक्षा समागम रायपुर का उद्घाटन प्रदेश के मुखिया मुख्यमंत्री भूपेश बघेल व शिक्षा मंत्री प्रेमसाय सिंह टेकाम के द्वारा किया गया। ज्ञात हो कि स्मार्ट क्लास बनाने हेतु कोरोना काल मे सक्रिय जनप्रतिनिधियों, शिक्षकों तथा पालकों के सहयोग से मोहला के 280 स्कूलों में स्मार्ट टीवी लगाए गए थे। इस नवाचार को राष्ट्रीय शिक्षा समागम में स्टाल लगाकर सार्वजनिक रूप से अन्य जिले एवं अन्य प्रदेश के शिक्षाविदों के समक्ष प्रदर्शित किया गया। मंच पर बीईओ राजेंद्र कुमार देवांगन ने सभी के सहयोग से स्मार्ट क्लास स्थापना , इससे होने वाले लाभ तथा अल्प बजट पर किये गए मोहला के शिक्षकों के नवाचार को बेहतर ढंग से प्रेजेंटेशन दिया।

स्मार्ट टीवी से अध्यापन के लाभ को दर्शाने के लिए शिक्षक सईद कुरैशी, राजकुमार यादव एवं योगेंद्र देवांगन द्वारा स्टाल पर स्मार्ट टीवी और पोस्टर बैनर के माध्यम से नवाचार को दिखाया गया। बीईओ देवांगन ने बताया कि राजधानी रायपुर में दो दिवसीय राष्ट्रीय शिक्षा समागम में मोहला के शिक्षकों द्वारा डिजिटल पढ़ाई के लिए किए गए प्रयासों को प्रदर्शित किया गया। अन्य प्रदेश से आए हुए नवाचारी शिक्षकों ने इस योजना की तारीफ की। बीईओ देवांगन ने अपने प्रेजेंटेशन में बताया कि इस योजना को अल्प बजट में डिजिटल पढ़ाई के लिए देश के अन्य हिस्सों में भी लागू किया जा सकता है। इस नवाचार को सफलता पूर्वक करने में सतीश ब्यौहरे, सभी सीएसी व शिक्षको ने मेहनत की है। मोहला के नवाचार का राष्ट्रीय स्तर पर प्रदर्शन के लिए संसदीय सचिव इंद्रशाह मंडावी संजय जैन, डीईओ हेतराम सोम, डीएमसी भूपेश साहू, एपीसी सतीश ब्यौहरे, अहमद अंसारी, मीडिया सहायक पीआर झाड़े, संकुल समन्वयकों , प्राचार्यों तथा शिक्षकों ने मोहला के प्रतिभागी टीम को बधाई दी है।

You cannot copy content of this page