DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

BREAKING- बच्ची को सिगरेट से दागने वाले पुलिस आरक्षक को डीजीपी ने किया बर्खास्त, कड़ी कार्रवाई के निर्देश

आरोपी अविनाश राय व बच्ची

बालोद/रायपुर। सिवनी की डेढ़ साल की बच्ची के साथ पुलिस आरक्षक अविनाश राय द्वारा बरते गये वहशीपन के लिए डीजीपी ने उन्हें बर्खास्त कर दिया है। इस संबंध में आदेश भी जारी हो गया है। तथा इसकी सूचना छत्तीसगढ़ पुलिस ने अपने फेसबुक पेज पर भी जारी की है। हालांकि इधर स्थानीय पुलिस अधिकारियों का कहना है कि अभी हमें इस संबंध में आदेश नहीं मिला है। एएसपी डीआर पोर्ते का कहना है कि सोशल मीडिया के जरिए ही सूचना प्राप्त हुई है। आदेश अभी नहीं आया है। ज्ञात हो कि इस संबंध में बाल अधिकार संरक्षण आयोग के राष्ट्रीय सदस्य यशवंत जैन ने भी बालोद एसपी को पत्र लिखकर मामले में कड़ी कार्यवाही की मांग की थी। तो वहीं उन्होंने यह सवाल भी उठाया था कि क्या पुलिस आरक्षक के खिलाफ विभागीय कार्रवाई हुई है या नहीं? आज विभिन्न मीडिया समूह में इस खबर को प्रमुखता से प्रकाशित किया गया। जिसके बाद डीजीपी ने भी इस पर सख्ती दिखाई और आरक्षक को बर्खास्त करने का आदेश जारी किया।

आखिर क्या है मामला

बता दें कि पूर्व में बालोद पुलिस लाइन में पदस्थ आरक्षक अविनाश राय बालोद से ही लगे हुए ग्राम सिवनी में एक किराए के मकान में रहता था। फिलहाल उसका दुर्ग तबादला हो चुका है। जहां सिवनी में वह गुरुवार को ही मकान मालकिन को एडवांस में दिए पैसे मांगे जाने की बात पर आया हुआ था। इस दौरान वह मकान मालकिन की बच्ची को खुद को पापा बोलने के लिए दबाव बना रहा था।जब बच्ची ने पापा बोलने से मना कर दिया तो फिर इस आरक्षक ने जलती सिगरेट से बच्ची के शरीर के कई हिस्सों पर दाग दिया। जिससे बच्ची बुरी तरह से घायल हो गई।

वहीं ताजा जानकारी के अनुसार दोपहर 12 बजे आरोपी अविनाश को भिलाई के होटल से गिरफ्तार करने की भी बात सामने आ रही है। बालोद पुलिस ने फिलहाल इसका खुलासा नही किया है।

You cannot copy content of this page