DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

तांदुला नदी में सफाई अभियान, निकला 5 टन प्लास्टिक सहित अन्य कचरा

बालोद।राष्ट्रीय सेवा योजना और इंडियन रेड सोसाइटी के तत्वाधान में स्वच्छ भारत स्वस्थ भारत के तहत जिला स्तरीय प्लास्टिक उन्मूलन और जल स्वच्छता अभियान चलाया गया। यह सब कार्य राष्ट्रीय सेवा योजना जिला संगठक डॉ लीना साहू और रेड क्रॉस के जिला संगठक चंद्रशेखर पवार एवं मां बहादुर कलारिन कॉलेज के प्राचार्य डॉ नाजमा बेगम और जसराज नायक कार्यक्रम प्रभारी के मार्गदर्शन में बालोद जिला तांदुला नदी में स्वच्छता अभियान चलाया गया। इसके तहत 5 टन कचरा प्लास्टिक की थैली, बोरिया ,कांच की समान प्लास्टिक बोतल इत्यादि को सफाई किया गया। जिसमें नेहरू युवा केंद्र का भी सहयोग रहा यह सब कार्य देवेंद्र ।कुमार साहू के नेतृत्व में किया गया।उन्होंने बताया कि राष्ट्र पिता महात्मा गांधी जी का सपना था स्वच्छ भारत स्वस्थ भारत इसको हमारे देश के युवा पूर्ण कर सकते हैं और हम इसी कार्य में लगे हुए हैं जिसमें बालोद जिला की विभिन्न महाविद्यालय और विद्यालय एनएसएस और रेड क्रॉस के प्रभारी शशिदेशमुख ,मधुमाला कौशल,लिली पुष्पा एक्का, कमला वर्मा, कलिहरी सर सम्मिलित हुए एवं पूर्ण रूप से अपना योगदान दिए। जिसमे वरिष्ठ स्वयं सेवक तरुण सिन्हा , धनेश साहू ,लेखराज साहू , गजेन्द्र कुमार ढीमर, निशा राणा अंजली साहू ,राहुल निषाद ,विश्वजीत बघेल ,विकास साहू ,चंद्रेश यादव ,वंदना ,नम्रता ,योगिता देवेंद्र साहू ,वेद प्रकाश ,चीकू चौहान ,हेमलता ,शिवेंद्र लोकेंद्र ,लक्ष्य महाविद्यालय के स्टूडेंट ने अपना पूर्ण रूप से अपना योगदान दिया।

You cannot copy content of this page