DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

शर्मनाक घटना- जिस राजीव गांधी की आदमकद प्रतिमा का सीएम ने किया था अनावरण, उसी को अज्ञात लोगों ने तोड़ा, छत्तीसगढ़ के इस जिले में बढ़ा जनाक्रोश, राजीव गांधी की यादें जुड़ी है यहां

जांच करती पुलिस टीम

दादू सिन्हा, धमतरी। धमतरी के दुगली में स्थापित पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की प्रतिमा को अज्ञात लोगों ने तोड़ दिया है। शुक्रवार की सुबह लोगो ने देखा कि प्रतिमा का सर धड़ से अलग जमीन पर पड़ा हुआ है। पिछले साल ही मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने इस प्रतिमा का अनावरण किया था। इस घटना से स्थानीय लोगो और कांग्रेसियों में आक्रोश है। घटना की खबर लगते ही धमतरी एसपी प्रफुल ठाकुर ने नगरी एसडीओपी को घटनास्थल के निरीक्षण और जांच के आदेश दे दिए हैं।आपको बता दे कि, प्रधानमंत्री रहते हुए एक बार राजीव गांधी सोनिया गांधी के साथ दुगली आये थे यहां कमार परिवार के घर भोजन किया था और दुगली को गोद लेने का ऐलान किया था। इस कारण दुगली गांव का राजीव गांधी से खास रिश्ता माना जाता है। 20 अगस्त 2019 को मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय राजीव गांधी की जयंती पर धमतरी जिले के ग्राम दुगली (विकासखण्ड-नगरी) में आयोजित ग्राम सुराज और वनाधिकार मड़ई में शामिल हुए थे। मुख्यमंत्री श्री बघेल इस अवसर पर पूर्व प्रधानमंत्री श्री राजीव गांधी की 75 वीं जयंती के अवसर पर दुगली में स्थापित उनकी आदम कद प्रतिमा का अनावरण किया था। ज्ञात हो कि 14 जुलाई 1985 को देश के पूर्व प्रधानमंत्री श्री राजीव गांधी का दुगली आगमन हुआ था, तबसे इसे राजीव ग्राम के नाम से भी जाना जाता है।

ये बड़ी खबरें भी हेडिंग पर क्लिक कर पढ़े

You cannot copy content of this page