DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

ओवरटेक का अंजाम- ट्रक हुई दुर्घटनाग्रस्त, ड्राइवर हेल्फर फरार

चंदन पटेल, गुंडरदेही। गुंडरदेही राजनंदगांव मुख्य मार्ग में एक हादसा हुआ। बघमरा के वार्ड क्रमांक 1 गुंडरदेही से राजनांदगांव जाने वाले मार्ग माता कर्मा कॉलेज के पास 14 चक्का ट्रक दुर्घटनाग्रस्त हो गया। घटना दोपहर 1बजे की बताई जा रही है। ग्रामीणों ने बताया कि आगे पीछे चार ट्रक एक साथ चल रहे थे। सभी ट्रक 14 चक्कावाले थे और काफी तेज रफ्तार से चल रहे थे। पीछे चल रही ट्रक सामने ट्रक को ओवरटेक कर रही थी। वही सामने से ऑटो और मोटरसाइकिल आ रहा था। जिसे देखकर ऑटो और बाइक को बचाने के चक्कर में ओवरटेक कर रहे 14 चक्का वाहन क्रमांक सीजी 08 A H 8945 पीछे वाले ट्रक सामने ट्रक से जा टकराया। ग्रामीणों के अनुसार घटना होने के बाद ट्रक ड्राइवर और हेल्पर गाड़ी छोड़कर फरार हो गया। दुर्घटना हो जाने की आशंका के बिना कुछ देखें ट्रक ड्राइवर व हेल्पर गाड़ी छोड़कर फरार हो गया। उक्त घटना इलाके में दिनभर चर्चा का विषय रही। खबर लिखे जाने तक ट्रक के मालिक ड्राइवर का पता नही चला था।

You cannot copy content of this page