साइबर पुलिस ने किया सावधान- सेक्सोटॉर्शन के मामले बढ़े, पढ़िए क्या होता है ये नया अपराध, कहीं आप भी तो इसके गिरफ्त में नही?



बालोद। ईश्वरचंद विद्या सागर की नगरी करमा टांड ,के बाद जामताड़ा ,गिरिडीह के बाद अब उत्तरप्रदेश ,राजस्थान ,और हरियाणा के तीन जिले अब साइबर अपराध के केंद्र के रूप में उभरे है। ओ एल एक्स ठगी ,स्वयं को आर्मी का अधिकारी बताकर आर्मी की फर्जी आई डी दिखाकर बाइक व कार बेचने के नाम पर ठगी का मेवात हरियाणा व अलवर से ,एवम सेक्सोटॉर्शन (अश्लील वीडियो कॉल करके पैसे मांगना) भरत पुर राजस्थान ,व फर्जी फेस बुक खाता बनाकर इमरजेंसी बताकर ,पैसो की मांग करने वाले गिरोह के तार मथुरा उत्तरप्रदेश से जुड़े होते है। बालोद के साइबर थाने के प्रभारी रोहित मालेकर ने बताता इन दिनों महिलाओ द्वारा अश्लील वीडियो कॉल करके ,रिकॉर्ड करके पैसे मांगने के मामले बढ़ रहे है ,अश्लील वीडियो बनाकर लोगों से पैसे मांगने के अपराध को साइबर की भाषा मे सेक्सोटॉर्शन कहा जाता है। शिकायत इस शर्त पर आ रही है कि पीड़ित व्यक्ति रिपोर्ट नही करना चाहता ,बदनामी होगी ,किसी को इस बारे में पता न चले यह बताकर समस्या का समाधान पूछा जाता है ,अधिकतर मामलो के तार भरतपुर राजस्थान से जुड़े होते है। यह गिरोह यहां बहुत तेजी से पनप रहा है। गैंग के सदस्यों में महिला एवं पुरुष दोनों शामिल होते है। सबसे पहले सोशल मीडिया में टारगेट व्यक्ति का प्रोफाइल चेक कर उसकी प्रोफाइलिंग की जाती है। लड़कियों के खूबसूरत फ़ोटो वाली आईडी से दोस्ती कर बातचीत कर आपका विश्वाश जीतते है। फिर व्हाट्सएप नंबर लेकर वीडियो काल करते है। अश्लील हरकत कर धोखे से वीडियो की स्क्रीनशॉट्स लेकर ,रिकॉर्डिंग वीडियो को भेजने की धमकी देकर पैसे मांगे जाते है। बाद में अज्ञात व्यक्तियों द्वारा स्वयं को क्राइम ब्रांच और सी बी आई का अधिकारी बताकर डरा धमकाकर पैसे मांगना इनके अपराध के तरीके में शामिल है। ज्यादातर शादी शुदा व्यक्ति ही इस गिरोह का टारगेट होते है । लेकिन अब युवा वर्ग भी इसके झांसे में आ जा रहे है। भरतपुर ,मेवात एवम मथुरा ये तीनो जिले आपसे में लगे हए है । इनकी सीमाएं टेसन राज्यो को आपस में जोड़ती है। अपराधी कम पढ़े लिखे एवम बेरोजगार होते है। फर्जी सिम कार्ड का प्रयोग कर फोन काल करते है ज्यादतर मामले में सिम असम के और वेस्ट बंगाल के होते है। राज स्थान का अलवर और हरियाणा का नूह भी साइबर अपराध के गढ़ के रूप में सामने आ रहा है।
दुनिया जिस तरह से डिजिटाइजेशन की ओर आगे बढ़ रहा है ,उसी तरह साइबर अपराध में उत्तरोत्तर वृद्धि देखी जा रही है। दूर बैठा एक अज्ञात व्यक्ति कितनी चतुराई से हमारे खून पसीने की कमाई को एक झटके में निकाल लेता है। जानकारी का अभाव ,जागरूकता में कमी ,भय साइबर अपराध का प्रमुख कारण है।

You cannot copy content of this page