DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

72 साल के इस शख्स को बुढ़ापे में सूझी गांजे की तस्करी, यात्री बन कांकेर रोडवेज बस में कर रहा था सफर, तलाशी में 9.50 किलो गांजा के साथ पकड़ाया

दादु सिन्हा, धमतरी। धमतरी के बिरेझर पुलिस ने यात्री बस में गांजा तस्करी करते एक आरोपी को धर दबोचा है। मिली जानकारी के अनुसार धमतरी से रायपुर की ओर जा रही कांकेर रोड वेज की बस क्रमांक सीजी 09 एफ 6633 आई में गांजा लेकर रायपुर के ओर जा रहा था। बस को रोककर तलाशी लिया गया। बस में आरोपी पीछे के सिंगल सीट पर गांजा लेकर बैठा हुआ था। जिसके पास एक काले रंग का बैग था वही पुलिस ने जब पूछताछ किया तो अपना नाम फुलचंद चौरसिया पिता विश्वनाथ चौरसिया उम्र 72 वर्ष निवासी पिण्डरा थाना फुलपुर जिला वाराणसी उत्तर प्रदेश बताया। जिसके कब्जे से एक बडे प्लास्टिक के भुरे पैकेट में गांजा पाया गया। गांजा कुल 9.5 किलोग्राम गांजा था। जिसकी कीमत 47500 रूपये है। एक की पैड मोबाईल कीमती 500 रूपये तथा नगदी रकम 1000 रूपये एवं एक बस टिकिट जुमली कीमती 49000 रूपये को जप्त कर पुलिस आगे की करवाई में जुट गई है।

ये बड़ी खबर भी पढ़े हेडिंग पर क्लिक करें

You cannot copy content of this page