DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

पड़कीभाट के पूर्व सरपंच, वर्तमान पंच, बालोद राज के महासचिव पुरुषोत्तम यादव नहीं रहे

बालोद।ठेठवार यादव समाज बालोद राज के महासचिव पड़कीभाट के पूर्व सरपंच,वर्तमान पंच 44 वर्षीय पुरुषोत्तम यादव का हृदय गति रुक जाने से बीती रात को निधन हो गया। उनके आकस्मिक मौत से परिवार सहित पूरा गांव व समाज स्तब्ध है। वे कांग्रेस के भी कार्यकर्ता थे। समाज में भी ऊर्जावान वक्ता माने जाते थे। समाज के विभिन्न पदों पर रहते हुए उन्होंने बालोद राज को भी आगे बढ़ाने में अहम कार्य किए। तो साथ ही गांव में जब वे सरपंच रहे तो स्वच्छता के क्षेत्र में भी उनके कार्य मिसाल के तौर पर माने जाते थे। गांव के तालाब सौंदर्यीकरण मॉडल सहित बालिकाओं की टोली बनाकर लोगों को स्वच्छता का पाठ पढ़ाते थे। उनके निधन पर सभी ने शोक श्रद्धांजलि व्यक्त की है। अंतिम संस्कार आज दोपहर तक होगा। वर्तमान सरपंच पति राजेंद्र निषाद ने बताया कि उनकी जानकारी के अनुसार कल कुछ सामाजिक काम से वे भिलाई गए थे। जहां से शाम को लौटे। रात करीब 10 बजे उनकी तबीयत बिगड़ी। फिर घरवाले श्री यादव को पहले बालोद के एक निजी अस्पताल ले गए। जहां डॉक्टर ने उनकी स्थिति को देखते हुए इलाज करने से मना कर दिया। फिर परिजन उन्हें जिला अस्पताल ले गए। यहां भी डॉक्टरों ने हाथ खड़े कर दिए और केस रिफर कर दिया। भिलाई जाने के लिए निकले परिजन जब सिवनी गंगा मैया झलमला क्षेत्र से गुजर रहे थे तो श्री यादव की गाड़ी में ही मौत हो गई। उस वक्त रात के करीब 12:45 बजे थे।

कल ही पत्नी गई थी मायके, इधर सुहाग उजड़ा

पुरुषोत्तम यादव की पत्नी कल ही अपनी मायके पांगरी अंबागढ़ चौकी गई थी। और इधर आज उनका सुहाग उजड़ गया। सुबह उन्हें अनहोनी की खबर मिली। कुल 6 भाइयों का बड़ा परिवार पड़कीभाट में रहता है। परिवार में सबसे छोटा पुरुषोत्तम यादव अपनी पत्नी व दो बेटों के साथ रहते थे। उनके दोनों बेटे 10वीं व 12वीं में अध्ययन रत हैं। इस निधन पर कांग्रेसियों ने भी उन्हें श्रद्धांजलि दी।

You cannot copy content of this page