DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

पौधरोपण करके पितृपक्ष को बनाएं यादगार,वृक्ष हमारे माता पिता के समान- राम बालक दास

संस्कार वाहिनी के द्वारा वृक्षारोपण कार्यक्रम

बालोद। श्री पाटेश्वर धाम जिला बालोद छत्तीसगढ़ के संत राम बालक दास जी के द्वारा पूरे प्रदेश में लाखों की संख्या में सेवा सुरक्षा संस्कार के उद्देश्य को लेकर पाटेश्वर संस्कार वाहिनी का गठन गांव गांव में किया जा रहा है। इसके अंतर्गत डौंडीलोहारा विकासखंड पाटेश्वर धाम क्षेत्र में लगभग 500 की संख्या में पाटेश्वर संस्कार वाहिनी के सदस्य, जिसमें बुजुर्ग युवा साथी माताएं बहने एवं नन्हे मुन्ने बच्चे भी शामिल हैं, जुड़ चुके हैं
इनके द्वारा हर माह विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किया जाता है। जिसके अंतर्गत रविवार को ग्राम कोड़ेकसा में वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें सैकड़ों की संख्या में पाटेश्वर संस्कार वाहिनी के कार्यकर्ता माताएं बहने भगवा ड्रेस में बैज बिल्ले के साथ पहुंचे। सबसे पहले संत श्री राम बालक दास जी ने क्षेत्र में सद्भावना एवं शांति की स्थापना हेतु ग्राम स्तरीय कार्य योजना बताई। जिसके अंतर्गत अक्टूबर महीने में 8 गांव में बैठक का आयोजन किया जाएगा। साथ ही 14 गांव में 20 अक्टूबर को पद यात्रा निकालकर जन जागरण किया जाएगा। जो कि प्रतिवर्ष पाटेश्वर धाम परिक्रमा पदयात्रा के नाम से आयोजित होता है इसी तरह दीपावली के पहले ग्राम स्वच्छता और पाटेश्वर धाम


परिक्षेत्र में भी स्वच्छता कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।
बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि दीपावली के बाद सभी ग्राम में दिवाली मिलन कार्यक्रम एवं बुजुर्ग जनों का कंबल एवं मिठाई देकर सम्मान किया जाएगा। साथ ही बालिकाओं को निशुल्क साइकिल वितरण किया जाएगा। और पाटेश्वर संस्कार वाहिनी के द्वारा श्री हनुमान नंदीशाला गौ अभयारण्य पाटेश्वर धाम में महिलाओं को निशुल्क सिलाई प्रशिक्षण और बालिकाओं को निशुल्क कंप्यूटर प्रशिक्षण भी प्रदान किया जाएगा। कार्यक्रम में कोडेकसा ग्राम पंचायत के सरपंच पुरुषोत्तम साहू पंच गण एवं लगभग 8 गांवों के जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे। श्री राम बालक दास जी के उद्बोधन एवं भजनों के साथ कार्यक्रम बहुत ही सुचारू रूप से संपन्न हुआ। अंत में सामूहिक भोजन का कार्यक्रम भी आयोजित कर सभी ने प्रसाद ग्रहण किया।

You cannot copy content of this page