DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

लूना लेकर निकली नाबालिग लड़की गायब थी प्रेमी संग, थाने में रिपोर्ट के बाद पूछताछ में हुआ खुलासा, पुलिस ने दुष्कर्म व अपहरण के आरोप में प्रेमी को किया गिरफ्तार

बालोद। रनचिराई पुलिस ने ग्राम भाटागांव के रहने वाले एक युवक पवन यादव को दुष्कर्म व अपहरण के आरोप में गिरफ्तार कर रिमांड पर जेल भेजा है। युवक पर आरोप है कि वह एक गांव की नाबालिग लड़की को शादी का प्रलोभन देकर बहला-फुसलाकर अपने साथ भगाकर कोंडागांव जगदलपुर तरफ ले गया था। पुलिस ने जैसे तैसे लोकेशन के जरिए आरोपी को ढूंढा। जिस लड़की को वह ले गया था वह भी घर आ गई। पूछताछ में लड़की से कई खुलासे हुए। आरोपी को रिमांड में गिरफ्तार करके जेल भेज दिया गया है। नाबालिग लड़की की माता ने थाने में शिकायत की थी कि उनकी लड़की घर से बिना बताए गायब है। तो वही संदेह भी जताया गया था कि एक युवक भी गायब है और वही कहीं लड़की को तो भगा कर नहीं ले गया है। पुलिस युवक को शुरुआत से ही संदिग्ध मानकर छानबीन कर रही थी। अंततः वह युवक ही आरोपी निकला और पुलिस के चंगुल में फंस गया।

लड़की घर से लूना में गई थी
रनचिराई पुलिस के अनुसार नाबालिग लड़की बीते दिनों घरवालों को एक रिश्तेदार के घर जा रही हूं कहकर टीवीएस लूना लेकर निकली थी। जो कि रिश्तेदार के घर नहीं पहुंची और ना ही अपने घर लौटी। रात तक भी घर ना आने पर दूसरे दिन परिजनों ने थाने जाकर गुमशुदगी की रिपोर्ट लिखवाई थी। क्योंकि वह नाबालिग थी इसलिए पुलिस ने अपहरण की धारा 363 का भी केस दर्ज किया था। पुलिस अपने स्तर पर छानबीन कर ही रही थी कि पता चला बीती रात को लड़की खुद से घर वापस भी आ गई थी। इस छानबीन के दौरान ये बात सामने आई कि जब उसे तलाशते परिजन रिश्तेदार के घर पहुंचे तो लड़की की एक सहेली ने बताया कि उसने उन्हें फोन किया था और कह रही थी कि मैं घर छोड़ कर जा रही हूं। टीवीएस लूना गुंडरदेही बस स्टैंड में रखा हुआ है, उसे आकर ले जाना। पहले रिपोर्ट में ही परिजन ने थाने में इस बात का संदेह जताया था कि एक गांव का लड़का भी गायब है। आशंका है कि वह उसे भगा ले गया है। पुलिस तहकीकात कर ही रही थी कि लड़की रात में घर लौट आई। लड़की से पूछताछ हुई तो फिर लड़के के बारे में बताई। परिजन की शिकायत व लड़की के बयान के आधार पर फिर अपहरण में अलावा शादी का झांसा देकर संबंध बनाने पर दुष्कर्म का भी केस दर्ज हुआ।

You cannot copy content of this page