आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के सरकारी नंबर पर आ रहे हैं अश्लील मैसेज और कॉल, पीड़ित कार्यकर्ताओं ने की थाने में शिकायत, साइबर सेल जांच में जुटी

बालोद। बालोद थाना क्षेत्र के कई गांव के आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के सरकारी मोबाइल में अश्लील मैसेज और कॉल आने की शिकायत आ रही है। मेंड़की, बघमरा सहित अन्य गांवों की आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने इस संबंध में बालोद थाने में लिखित में शिकायत की है।

बताया जा रहा है कि एक अनजान नंबर द्वारा उक्त सरकारी नंबर पर कॉल करके उन्हें अश्लील मैसेज व बातें की जा रही है। कुछ कार्यकर्ता इससे तंग आ गई है और सभी ने संयुक्त रूप से थाने में भी शिकायत की है। मेंड़की की कार्यकर्ता की लिखित शिकायत पर बालोद पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। वहीं जिस नंबर से फोन आता था उसे साइबर सेल टीम ट्रेस करने में भी जुटी हुई है।

बता दें कि महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा जब आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को स्मार्ट मोबाइल दिया गया तो उन्हें एक मोबाइल नंबर भी दिया गया था। जिससे उन्हें विभागीय काम निपटाने थे। इसी मोबाइल नंबर पर ही आंगनबाड़ी से संबंधित काम के लिए कॉल व डाटा का इस्तेमाल करना होता है। सभी को एक जैसा ही दिया गया है सिर्फ लास्ट नंबर बदला हुआ रहता है। ऐसे में अज्ञात कॉलर भी इसका फायदा उठा रहा है और अलग-अलग कार्यकर्ताओं को लास्ट का नंबर बदल कर फोन कर रहा है। इस तरह के कॉल व मैसेज से आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं में आक्रोश व दशहत भी है कि किसी के साथ कोई अपराध ना हो जाए। तो वही सवाल यह भी उठ रहा है कि आखिर यह नंबर अपराधिक प्रवृत्ति व शरारती लोगों तक कैसे पहुंच गई?

You cannot copy content of this page