DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

सावधान- पहली बार तांदुला डैम तक पहुंचा चंदा हाथियों का दल, तालगांव और रानीमाई मन्दिर के बीच घूम रहे, दहशत में शहर सहित कई गांव

तालगांव में तैनात बालोद रेंज के वन अधिकारी व स्टाफ

बालोद। चंदा हाथियों का दल लगातार पहले गुरूर और डौंडी दल्ली राजहरा रेंज में उत्पात मचाते रहा। रातो रात वह अब नारागांव होते हुए बालोद तांदुला डैम तक आ पहुंचा है। इससे बालोद रेंज अलर्ट पर आ गया है। तो वहीं आसपास के गांव को अलर्ट कर दिया गया है। ग्रामीणों में दहशत है कि अब बालोद ब्लाक भी हाथियों के आतंक से अछूता नहीं रहा। यहां भी कई किसानों की फसलों को हाथियों ने रौंदा है। सुबह जब नर्रा के किसान खेत पहुंचे तो बड़े-बड़े पैरों के निशान देखकर हैरान रह गए।

नर्रा में हाथियों के पैर के निशान
नर्रा में फसलों को रौंदा गया

खेतों में कई जगह गड्ढे हो गए जहां पानी भरा हुआ था। हाथियों के आने की पुष्टि होने के बाद बालोद वन परिक्षेत्र के अधिकारी भी अलर्ट हो गए। रेंजर रियाज खान सहित उनका अमला उन गांव में पहुंच गया तो वहीं जिला मुख्यालय होने के कारण जिला वन विभाग की टीम और पड़ोसी ब्लॉक गुरुर की टीम यहां डटी हुई है।

तांदुला डैम के किनारे भी हाथियों के पांव के निशान मिले तो वही हाथियों ने डैम में लगाए गए मछली जाल को भी तोड़ दिया है। जिससे पुष्टि हुई है कि हाथी यहां अल सुबह या फिर रात में पानी पीने के लिए उतरे थे। फिर वापस चले गए।

नारागांव रानी माई मंदिर होते हुए हाथी तालगांव तक पहुंचे। तांदुला डैम में कुछ दे रहे। फिर वापस तालगांव की ओर चले गए। वर्तमान में शाम 6 बजे तक की स्थिति में हाथियों का वास्तविक लोकेशन नहीं मिल पा रहा है। अनुमान है कि हाथियों का दल तालगांव और रानी माई मंदिर के बीच बालोद से दाहिने तरफ जंगलों में घूम रहे हैं। रोड क्रॉस नही हुआ है। आसपास के गांव को वन विभाग द्वारा अलर्ट किया गया है। इस मार्ग में जाने वालों को सावधानी बरतने कहा जा रहा है। मुनादी करवाई जा रही है कि उन्हें किसी तरह से ना छेड़े। जिनके भी मकान कच्चे हैं वे खाली कर दें और फिलहाल कहीं पनाह ले। बालोद क्षेत्र में वर्तमान में फसल को भी नुकसान पहुंचा हैं। जन हानि की नौबत नहीं आई है। पर पहली बार गुरुर डौंडी को छोड़कर बालोद तक हाथियों का दल आने से चर्चा का विषय बना हुआ है। तो वही लोग तांदुला डैम साइड घूमने जाने से भी कतराने लगे हैं।

 

इन गांव को किया गया है अलर्ट

हाथियों की संख्या – 24-26 संभावित है। वन विभाग की रिपोर्ट अनुसार फसल हानि हुई है। मकान व जनहानि/जनघायल – निरंक है। दोपहर तक लोकेशन – कक्ष क्रमांक -RF 65 परिसर – तालगांव परिक्षेत्र- बालोद वनमण्डल- बालोद रहा। अलर्ट ग्राम में धरमपुरा , नर्रा , तालगाव,मुल्लेगुड़ा,हर्राठेमा,सेमरकोन्हा, देवारभाट को रखा गया है। वहीं शाम 7.30 बजे तक नई जानकारी के अनुसार हाथी दल मुल्लेगुड़ा होते धुमरापठार पहुंचे हैं.रेंजर रियाज खान ने इसकी पुष्टि की है.

 

ये बड़ी खबर भी हेडिंग पर क्लिक कर देखें

You cannot copy content of this page