DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

बालोद जिले के विवेक धुर्वे व्याख्याता की प्रेरक कार्यो को स्कूल शिक्षा विभाग ने “शिक्षा के गोठ” मासिक ई-न्यूज़लेटर में सफलता की कहानी के रूप में स्थान दिया ताकि दूसरे ले उनसे प्रेरणा

बालोद। कोरोना काल में भी समय पर कोर्स पूरा करवाने में कामयाबी पाने वाले, कार वाले गुरुजी के नाम से फेमस हुए विवेक कार के म्युजिक सिस्टम से बच्चों की पढ़ाई करवाते हैं। उनके इन्ही प्रेरक कार्यों की सफलता की कहानी से दूसरों को प्रेरित करने, छग के सभी शिक्षकों तक पहुंचाने के लिए छग स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा प्रकाशित शिक्षा के गोठ मासिक न्यूज़ लेटर में शामिल (प्रकाशत) किया है। कोरोना काल में जहां सभी शिक्षा रूपी विद्यालय के दरवाजे बंद रहे वहां शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के व्याख्याता विवेक धुर्वे 5 अप्रेल 2020 से ही बच्चों का नुकसान न हो इसलिए ऑनलाइन कक्षा की शुरुआत कर दिए थे. जिसमें कक्षा 12 के वाणिज्य के विद्यार्थियों की कक्षा संचालित होती थी व जिले स्तर पर भी ऑनलाइन कक्षा का संचालन किया गया। जगन्नाथपुर के एक सामुदायिक भवन में निरंतर कक्षा का संचालन कर रहे हैं। जहां कोरोना का कहर चारो तरफ मंडराता रहा वहां विवेक धुर्वे ने आगे बढ़कर बच्चों को पढ़ाने का जिम्मा उठाया। स्वयं के खर्चे से सभी बच्चों को सेनेटाइजर, मास्क व प्रतिदिन पूरे सामुदायिक भवन को सेनेटाइजर किया जाता रहा। आज ऑनलाइन कक्षा को पढ़ाते 13 माह तो मोहल्ला कक्षा को पढ़ाते 10 माह बीत गये हैं। संपूर्ण कोर्स खत्म होने से सभी बच्चों में हर्ष है व सभी बच्चों ने रिविजन शुरू कर दिया है। इस वर्ष अच्छे नम्बरों से पास होना सभी बच्चों का मकसद है।

ये काम भी हैं प्रेरक, जिनकी वजह से उत्कृष्ट व्याख्याता के रूप में भी शिक्षक दिवस पर हुए सम्मानित

बच्चों में पढ़ाई के प्रति रुचि जगाने के लिए कार को ही पढाई का साधन बनाया और अपने कार के म्यूजिक सिस्टम से बच्चों को पढ़ाई करवाते है। 5 अप्रैल 2020 से लॉकडाउन के समय से कक्षा 12 वी में गए विद्यार्थियों को व्हाट्सअप के माध्यम से ऑडियो,वीडियो,पीडीएफ के माध्यम से पढाई निरंतर जारी है। ऑनलाइन जिला स्तरीय क्लास वेबेक्स मीटिंग के द्वारा,विद्यालय स्तरीय कक्षा का ऑनलाइन संचालन कर रहे।

स्कूल बंद तब से मोहल्ला कक्षा की शुरुआत-

अगस्त 2020 से जगन्नाथपुर सांकरा कर्मा भवन में निरंतर संचालित, मिस्ड कॉल गुरुजी के माध्यम से बिना इंटरनेट के कीपैड मोबाइल में पढ़ाई का संचालन, जिसमे बच्चों के द्वारा मिस कॉल किया जाता है उनके मिस्ड कॉल का रिटर्न्स जवाब देकर उनके प्रश्न का उत्तर देते है।कोरोना काल में बच्चों को समय-समय पर मास्क का वितरण करना जिससे कोरोना के संक्रमण को रोका जा सके। कोरोनकाल में कोरोना के प्रति जन समुदाय को जागरूक करना। माता उन्मुखीकरण बच्चों की शिक्षा के लिए माताओं को कोरोनाकाल में कैसे बच्चों को पढाई के प्रति जागरूक करना भी उनके काम का हिस्सा है.जिला स्तर में वाणिज्य संकाय में मास्टर ट्रेनर व विषय विशेषज्ञ का काम भी करते हैं। जिला स्तर में कोरोनाकाल में मेंधावी विद्यार्थियों को वर्ष भर व्हाट्सएप्प व ऑनलाइन कक्षा के माध्यम से निःशुल्क पढाई की व्यवस्था किए हैं. साथ ही निःशुल्क प्रतियोगिता परीक्षा की तैयारी भी करवा रहे हैं। वर्तमान में 26 मार्च 2021 से कक्षा 11 वी से कक्षा 12 वी में जनरल प्रमोशन से गए बच्चों के लिए ऑनलाइन कक्षा की भी शुरुआत कर दिए हैं,जिससे बच्चों का समय पर कोर्स हो। राज्य स्तरीय पढई तुंहर दुआर में ब्लॉग लेखक भी हैं, जिसमें उत्कृष्ट कार्य करने वाले शिक्षकों व बच्चों का ब्लॉग लिखा जाता है।

You cannot copy content of this page