DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

रोचक खबर- बालोद जिले के इस गांव में मैदान नहीं तालाब के बीचो बीच पानी के ऊपर मारेंगे रावण, आज रात को होगा यहां अनोखा दशहरा, पढ़िए पूरी कहानी

बालोद/ गुंडरदेही। गुंडरदेही ब्लाक के ग्राम सिरसिदा (ओटेबन्द) जो कि दुर्ग जिले के बॉर्डर से भी लगा हुआ गांव हैं। इस गांव में दशहरा अनूठे अंदाज में मनाया जाता है। कुछ अलग करने की चाहत के साथ ग्रामीणों ने जहां बीते कुछ सालों से मैदान, खेत, खलिहान नहीं बल्कि तालाब के बीचो-बीच रावण मारने की परंपरा शुरू की है। इस परंपरा का निर्वहन भी इस बार होना है। इसकी तैयारी शुरू हो गई है। शाम होते ही तालाब के बीचो बीच रावण का पुतला खड़ा किया जाएगा। पहले तो बकायदा इस पुतले को पानी के ऊपर तैराया जाएगा,डांस कराया जाएगा फिर इसे बिजली सिस्टम से रॉकेट छोड़कर जलाया जाएगा। इस अनोखे दशहरा को देखने के लिए आसपास के गांव के लोग भी जुटते हैं। ग्रामीणों के अनुसार अलग अंदाज में दशहरा मनाने के लिए यह परंपरा शुरू की गई है।इस दिन का ग्रामीणों को बेसब्री से इंतजार रहता है। हालांकि इस बार कोरोना काल के चलते हुए लोग अपने मेहमानों को भी घर पर नहीं बुला रहे हैं। इसलिए गांव के लोग ही सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए इस अनूठे दशहरा में शामिल होंगे।

You cannot copy content of this page