DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

एआई समिट पर ‘देश विरोध’ का आरोप: बालोद में गरजा भाजपा किसान मोर्चा, राहुल गांधी का पुतला दहन कर फूटा आक्रोश

बालोद। कांग्रेस द्वारा एआई समिट में कथित रूप से किए गए कृत्य के विरोध में भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा ने सोमवार को जय स्तंभ चौक, बालोद में जोरदार विरोध प्रदर्शन करते हुए कांग्रेस नेता राहुल गांधी का पुतला दहन किया।

भाजपा किसान मोर्चा के नेतृत्व में एकत्रित कार्यकर्ताओं ने तीखी नारेबाजी के बीच अपना आक्रोश व्यक्त किया। इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष चेमन देशमुख एवं किसान मोर्चा जिला अध्यक्ष सुरेंद्र देशमुख ने कहा कि कांग्रेस का यह कृत्य देश की छवि को नुकसान पहुंचाने वाला है। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का विरोध करते-करते कांग्रेस अब देश का ही विरोध करने लगी है, जिसके खिलाफ यह प्रतीकात्मक विरोध दर्ज कराया गया।

पुतला दहन के दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष चेमन देशमुख, किसान मोर्चा जिला अध्यक्ष सुरेंद्र देशमुख, जिला मंत्री प्रेम साहू, बालोद शहर मंडल अध्यक्ष अमित चोपड़ा, नगर पालिका परिषद उपाध्यक्ष कमलेश सोनी, पूर्व जिला मंत्री राजेश दसोडे, जिला मीडिया प्रभारी कमल पनपालिया, किसान मोर्चा जिला महामंत्री पुष्पेंद्र तिवारी, करहीभदर मंडल अध्यक्ष धर्मेंद्र साहू, किसान मोर्चा उपाध्यक्ष रमेश सोनवानी, मनोहर सिन्हा, मणिकांत बघेल, संतोष गंगबेर, कोषाध्यक्ष अशोक साहू, सह कोषाध्यक्ष दिनेश साहू, युवराज साहू, कार्यालय मंत्री वीरेन्द्र साहू, सह कार्यालय मंत्री संतोष चंद्राकार, चिंताराम साहू, भोलाराम साहू, लीलाराम सोनबेर, मनीष साहू, गजेन्द्र साहू, ओम प्रकाश साहू, टिनेश्वर बघेल, कैलाश चांडक, राहुल सोनी, रविंद्र टेमरिया, ईश्वर साहू, युवा मोर्चा जिला मंत्री आशुतोष कौशिक, युवा मोर्चा जिला मीडिया प्रभारी अभिन्न यादव, युवा मोर्चा जिला प्रचार-प्रसार प्रमुख जागेश्वर ढीमर, युवा मोर्चा जिला कार्यसमिति सदस्य रजत जैन, युवा मोर्चा बालोद मंडलाध्यक्ष राहुल सोनी, मंडल महामंत्री कमल बजाज, गौतम बजाज, अर्पित दुबे, यश राजपूत सहित भारतीय जनता पार्टी के ज्येष्ठ-श्रेष्ठ कार्यकर्ता उपस्थित रहे। विरोध प्रदर्शन शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न हुआ।

You cannot copy content of this page