DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

ब्रेकिंग: देवी नवागांव में महिला की मिली संदिग्ध परिस्थितियों में लाश, पुलिस छानबीन जारी, हत्या या आत्महत्या बनी पहेली !

बालोद। बालोद थाना क्षेत्र के ग्राम देवी नवागांव में 38 वर्षीया एक महिला सावित्रीबाई निषाद पति धर्मेंद्र की संदिग्ध परिस्थितियों में लाश मिली है। घटना तांदुला नदी ओवर ब्रिज के पास जामबाड़ी के किनारे हुई है। घटना स्थल से 200 मीटर दूर राम मंदिर के पास में ही महिला का घर है। घटना की जानकारी ग्रामीणों को सोमवार की शाम 7 से 8 बजे के बीच हुई है। मामला हत्या का है या आत्महत्या का अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है। घटना की जानकारी मिलने के बाद बालोद पुलिस ने महिला के शव को निगरानी में रखा है फॉरेंसिक टीम सहित अन्य विशेषज्ञों की टीम मंगलवार की सुबह ही मामले की छानबीन कर पाएगी। घटना को लेकर गांव में कई तरह की चर्चाएं हैं । फिलहाल पुलिस की ओर से इस संबंध में अभी तक कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। महिला के गले के पास कुछ निशान है साथ ही शरीर अकड़ चुका है, जिसको लेकर यह आत्महत्या है या हत्या, इस बात को लेकर पहेली बनी हुई है। हत्या की आशंका को देखते हुए पुलिस सभी पहलुओं पर छानबीन कर रही है। सूत्रों के मुताबिक कुछ महीने से महिला की मानसिक स्थिति ठीक नहीं होने की बात भी सामने आई है। पर रविवार को गांव में एक परिवार में छठ्ठी कार्यक्रम में महिला शामिल भी हुई जहां वह काफी खुश थी । घर वालों को लाश मिलने की जानकारी देर शाम हुई। जब कोई ग्रामीण शौच के लिए नदी किनारे गया तो जाम बाड़ी में अरहर के फसल के बीच लाश देखी गई और गांव में बात फैली। आगे की खबर देखिए इस हेडिंग पर क्लिक करके….

You cannot copy content of this page