DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के जन्मदिन पर संजय बैस ने किया सेवा कार्य: 25 स्कूलों में दरी वितरण, वृक्षारोपण और मरीजों को फल बांटे

बालोद। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के 62वें जन्मदिन के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ताओं द्वारा विभिन्न सेवा एवं सामाजिक कार्यक्रम आयोजित किए गए। यह आयोजन पूर्व जनपद सदस्य संजय बैंस के नेतृत्व में संपन्न हुआ।

मुख्यमंत्री के जन्मदिन को सेवा दिवस के रूप में मनाते हुए कार्यकर्ताओं ने सुबह हनुमान मंदिर में हनुमान चालीसा पाठ कर उनके उत्तम स्वास्थ्य एवं दीर्घायु की कामना की। इसके पश्चात सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में मरीजों को फल एवं बिस्किट वितरित किए गए तथा उनके शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की प्रार्थना की गई।

इसी अवसर पर ग्रामीण क्षेत्रों के 25 विद्यालयों में बच्चों के बैठने के लिए दरी का वितरण किया गया, ताकि विद्यार्थियों को बेहतर सुविधाएं मिल सकें। साथ ही पर्यावरण संरक्षण के उद्देश्य से वृक्षारोपण कार्यक्रम भी आयोजित किया गया।

भाजपा नेता संजय बैंस ने कहा कि मुख्यमंत्री विष्णु देव साय प्रदेशवासियों के हित में समर्पित भाव से कार्य कर रहे हैं। उन्होंने किसानों के हित में महत्वपूर्ण निर्णय लेते हुए होली से पूर्व धान की राशि किसानों के खातों में जमा कराई, जिससे किसानों को बड़ी राहत मिली है। उन्होंने मुख्यमंत्री के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि कार्यकर्ता उनके जन्मदिन को सेवा और समर्पण के साथ मनाकर गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं।

इस अवसर पर संतोष जैन, कमलकांत साहू, पुष्पजीत बैंस, शिवराम सिन्दरामे, पूर्व सरपंच हितेश गुप्ता, संदीप साहू, मोतीलाल कुचेरिया, मनीष जेठवानी, पंकज जेठवानी, हितेश भारद्वाज सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

You cannot copy content of this page