“3.41 करोड़ की विद्युत सौगात: 70 गांवों में अब नहीं होगी लो-वोल्टेज और कटौती की समस्या”
बालोद। बालोद जिले में विद्युत अधोसंरचना को सुदृढ़ करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण निर्णय लेते हुए विष्णु देव साय के नेतृत्व में संचालित मुख्यमंत्री विद्युत अधोसंरचना विकास योजना (STN) के अंतर्गत दो प्रमुख कार्यों के लिए कुल ₹3.41 करोड़ की राशि स्वीकृत की गई है।
पहली स्वीकृति के तहत सांकरा से सुरेगांव तक नवीन 33/11 केवी विद्युत लाइन निर्माण हेतु ₹1.51 करोड़ (एक करोड़ इक्यावन लाख रुपये) स्वीकृत किए गए हैं। इस नई विद्युत लाइन के निर्माण से आसपास के लगभग 40 गांवों को विद्युत कटौती एवं कम वोल्टेज की समस्या से स्थायी राहत मिलेगी। इससे क्षेत्र में कृषि कार्य, लघु उद्योग, व्यापारिक गतिविधियों तथा घरेलू उपभोक्ताओं को विशेष लाभ प्राप्त होगा और ग्रामीण क्षेत्रों के विकास को नई गति मिलेगी।
दूसरी महत्वपूर्ण स्वीकृति के अंतर्गत खपराभाट में 33/11 केवी विद्युत सब-स्टेशन की स्थापना हेतु ₹1.90 करोड़ (एक करोड़ नब्बे लाख रुपये) की राशि मंजूर की गई है। इस सब-स्टेशन के स्थापित होने से आसपास के लगभग 30 गांवों को बेहतर एवं निर्बाध विद्युत सुविधा उपलब्ध होगी। इससे बिजली कटौती एवं लो-वोल्टेज की समस्या से राहत मिलेगी तथा गांव-गांव में सुचारू विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित होगी।
बालोद जिले के जिला अध्यक्ष श्री चेमन देशमुख ने इस महत्वपूर्ण स्वीकृति पर मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री सदैव जिले के समग्र विकास के लिए प्रतिबद्ध रहे हैं। उन्होंने कहा कि जिले के विकास को प्राथमिकता देते हुए निरंतर प्रयास किए गए, जिसके परिणामस्वरूप यह स्वीकृति संभव हो सकी। उन्होंने यह भी कहा कि शासन की प्रत्येक योजना का लाभ आम जनता तक पहुंचे, इसके लिए वे निरंतर प्रयासरत हैं।
उन्होंने बताया कि इन दोनों परियोजनाओं के पूर्ण होने से कुल लगभग 70 गांवों के नागरिकों को सीधा लाभ मिलेगा। कृषि क्षेत्र में सिंचाई की सुविधा बेहतर होगी, व्यवसायिक गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा और घरेलू उपभोक्ताओं को स्थिर विद्युत आपूर्ति प्राप्त होगी। इससे ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती मिलेगी और क्षेत्र के समग्र विकास में तेजी आएगी।
इस स्वीकृति पर भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं एवं स्थानीय ग्रामवासियों ने मुख्यमंत्री के प्रति आभार व्यक्त किया है। आभार व्यक्त करने वालों में टीनेश्वर बघेल, सुरेश साहू, कांतिप्रकाश सोनबरसा, जनपद अध्यक्ष खेमलाल गौतम, राजीव देशमुख, हेमंत साहू, विष्णु मोहनमाला, चैतन्य निषाद, ईश्वर भुआर्य, दीपक ठाकुर (सरपंच भुरकाभाट), कैलाश सिंहा, लाला राम सारथी (सरपंच परसाडीह), खेमलाल गौतम, देवेंद्र जोशी, कमलेश साहू, भोज कुमार बघेल, श्रीमती शकुंतला बघेल (सरपंच हड़गहन), अनुपी भुआर्य (जनपद सदस्य), देवेंद्र सिंहा, भगवंतीन नेताम (सरपंच मनकी), डोमेश्वर देशमुख, भागवत सहित अनेक जनप्रतिनिधि एवं कार्यकर्ता शामिल हैं।
इसी प्रकार खपराभाट सब-स्टेशन की स्वीकृति पर आभार व्यक्त करने वालों में प्रभा नायक (जिला सदस्य), रामलाल नायक, हरीश कटझरे, विवेक वैष्णव, राधेश्याम देवांगन, टूमनलाल साहू (जनपद सदस्य), पोषण देवांगन, चित्रा साहू (जनपद सदस्य), निरंजन साहू, नरेश साहू, रमेश सोनवानी, किशोरी साहू, अरविंद सुराणा, शिवकुमार धरमगुडे, मोहित साहू, गजेंद्र चौधरी, रामप्रसाद साहू सहित अनेक ग्रामीण एवं कार्यकर्ता शामिल रहे।
इस प्रकार मुख्यमंत्री विद्युत अधोसंरचना विकास योजना के अंतर्गत स्वीकृत इन दोनों परियोजनाओं से बालोद जिले में विद्युत व्यवस्था अधिक सुदृढ़, स्थायी एवं प्रभावी बनेगी तथा क्षेत्र के विकास को नई दिशा प्राप्त होगी।
