DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

“गुंडरदेही में सजा आध्यात्मिक आस्था का नया केंद्र: भव्य सभागार का शुभारंभ”

गुंडरदेही। नगर गुंडरदेही में प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय द्वारा वरदानी भवन में निर्मित “भव्य आध्यात्मिक सभागार” का उद्घाटन समारोह श्रद्धा और उत्साह के साथ सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम में गुंडरदेही विधानसभा के लोकप्रिय विधायक कुंवर सिंह निषाद मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए और फीता काटकर नवीन भवन का शुभारंभ किया। इस अवसर पर उन्होंने आध्यात्मिक चेतना, नैतिक मूल्यों और समाज में सकारात्मक ऊर्जा के प्रसार में ब्रह्माकुमारी संगठन की भूमिका की सराहना की।

समारोह में ब्रह्माकुमारी पुष्पा दीदी जी, ब्रह्माकुमारी बिंदु दीदी जी, प्रमोद जैन (अध्यक्ष, नगर पंचायत गुंडरदेही), के.के. राजू चंद्राकर (पूर्व अध्यक्ष), हेमलता सोनी (पार्षद), बी.के. ममता बहन जी सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे। कार्यक्रम का वातावरण आध्यात्मिक ऊर्जा, भक्ति और उत्साह से ओत-प्रोत रहा। नवीन सभागार के शुभारंभ से क्षेत्रवासियों को आध्यात्मिक साधना, ध्यान एवं नैतिक शिक्षा के लिए एक सुसज्जित केंद्र प्राप्त हुआ है।

You cannot copy content of this page