भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा 2026 में प्राथमिक शाला धोबनी (ब) की छात्राएं अव्वल



बालोद। जिले के आदिवासी वनांचल क्षेत्र में, तांदुला बांध से लगे ग्राम स्थित की छात्राओं ने भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा 2026 में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर विद्यालय एवं विकासखंड का नाम रोशन किया है। विकासखंड स्तर पर कक्षा पांचवीं की छात्रा शशिकला ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, वहीं कु. हसीना ने द्वितीय स्थान हासिल कर विद्यालय को गौरवान्वित किया। यह उपलब्धि विद्यालय के लिए इस वर्ष की एक बड़ी सफलता मानी जा रही है।

दोनों छात्राओं ने अपनी रुचि, लगन और कड़ी मेहनत के बल पर आदिवासी विकासखंड डौंडी का नाम रोशन किया है। संस्था की प्रधान पाठक श्रीमती मंजुलता श्रवण ने छात्राओं को बधाई देते हुए कहा कि वे भविष्य की प्रतियोगी परीक्षाओं में भी इसी प्रकार उत्कृष्ट प्रदर्शन करें और अपनी योग्यता से नई ऊंचाइयों को प्राप्त करें। उन्होंने विद्यार्थियों को निरंतर परिश्रम एवं आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ने की प्रेरणा दी।

इस अवसर पर संकुल समन्वयक उत्कल कुमार साहू, माधो राम सर्पा, नकुल एलेन्द्र, बी.के. विश्वकर्मा सहित पालकगण उपस्थित रहे। सभी ने छात्राओं की उपलब्धि पर बधाई देते हुए उन्हें नवाचार और अध्ययन के क्षेत्र में निरंतर आगे बढ़ने की प्रेरणा दी। साथ ही परीक्षा में शामिल समस्त प्रतिभागी विद्यार्थियों को भी प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया, जिससे उनके हौसले बुलंद हों।

शशिकला एवं हसीना को रंगीन प्रशस्ति पत्र एवं मोमेंटो भेंट कर सम्मानित किया गया। उनकी इस उपलब्धि से पूरे ग्राम में हर्ष और गर्व का वातावरण है।

━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━ 📰 No.1 Web Media in CG | DAILY BALOD NEWS & DB DIGITAL MEDIA NEWS CHANNEL ━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━

You cannot copy content of this page