“ओटेबंद में एकता का महासंगम: निषाद समाज ने भरी सामाजिक सशक्तिकरण की हुंकार”



गुंडरदेही। गुंडरदेही ब्लॉक के ग्राम ओटेबंद में परिक्षेत्रीय निषाद (केंवट) समाज डगनियि परिक्षेत्र द्वारा आयोजित “क्षेत्रीय महासभा” उत्साह और एकजुटता के साथ सम्पन्न हुई। कार्यक्रम में कुंवर सिंह निषाद विधायक गुंडरदेही विधानसभा एवं प्रदेश अध्यक्ष छत्तीसगढ़ निषाद (केंवट) समाज तथा श्रीमती दंतेश्वरी निषाद विशेष रूप से शामिल हुए। कार्यक्रम की शुरुआत भगवान श्री रामचंद्र जी की पूजा-अर्चना से हुई, जहां क्षेत्रवासियों की सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की गई।

महासभा को संबोधित करते हुए विधायक कुंवर सिंह निषाद ने कहा कि समाज की एकता और मजबूती के लिए राष्ट्रीय, प्रदेश और जिला स्तर पर मजबूत संगठन खड़ा किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि निषाद समाज को सामाजिक, राजनीतिक और आर्थिक रूप से सशक्त बनने के लिए निरंतर प्रयास करना होगा। जब तक समाज में शिक्षा और संस्कार का विस्तार नहीं होगा, तब तक समग्र विकास संभव नहीं है। उन्होंने समाज के सभी कार्यक्रमों में महान व्यक्तित्वों का संस्मरण करने तथा समाज में व्याप्त कुरीतियों का त्याग कर सामाजिक और राष्ट्रीय मुख्यधारा से जुड़ने का आह्वान किया। सफल आयोजन के लिए विधायक ने निषाद समाज के सभी सदस्यों को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

इस अवसर पर राजेंद्र निषाद (अध्यक्ष, जिला निषाद समाज बालोद), संतोष निषाद (उपाध्यक्ष), तोरण लाल पारकर, क्रांति सोनेश्वरी (सदस्य, जिला पंचायत बालोद), पुरुषोत्तम चंद्राकर (अध्यक्ष, जनपद पंचायत गुंडरदेही), जीवन लाल साहू (सरपंच), पुखराज निर्मलकर, लाभूराम निषाद, राज कपूर निषाद, गणेश कुमार निषाद सहित निषाद समाज के पदाधिकारी, सामाजिक बंधु एवं महिलाएं बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। महासभा में समाज की एकजुटता, संगठनात्मक मजबूती और सामाजिक जागरूकता स्पष्ट रूप से दिखाई दी।

You cannot copy content of this page