DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

“स्काउटिंग के जनक को नमन: बालोद में विश्व चिंतन दिवस पर सर्वधर्म प्रार्थना और सम्मान समारोह”

बालोद। विश्व चिंतन दिवस एवं विचार दिवस के हीरक जयंती वर्ष के अवसर पर राज्य एवं जिला कार्यालय के निर्देशानुसार भारत स्काउट्स एवं गाइड्स स्थानीय संघ बालोद द्वारा विवेकानंद सभागार, बालोद में स्काउटिंग के जनक लॉर्ड बेडेन पावेल के जन्मदिवस एवं फाउंडेशन डे पर सर्वधर्म प्रार्थना सभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम जिला सहायक आयुक्त श्रीमती मोहिनी यादव एवं सचिव रूपेन्द्र सिन्हा के मार्गदर्शन में सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर प्रथम राष्ट्रीय रोवर-रेंजर जंबूरी दुधली में विकासखंड बालोद से सहभागिता सुनिश्चित करने वाले सभी सीनियर स्काउट्स, गाइड्स, रोवर-रेंजर्स, लीडर्स एवं प्रभारियों को प्रमाण पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। समारोह में श्रीमती कुमुदिनी साहू (राष्ट्रपति गाइड) अधिवक्ता बालोद एवं श्री अरुण साहू (प्राचार्य, सेजेस हिंदी माध्यम बालोद) मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे, जबकि जिला संगठक आयुक्त श्रीमती प्रेमलता चंद्राकर, नेमसिंह साहू तथा शासकीय घनश्याम सिंह गुप्त महाविद्यालय के भौतिकी विभागाध्यक्ष डॉ. आर. डी. साहू एवं डॉ. दीपाली विशेष अतिथि के रूप में शामिल हुए।

इसी अवसर पर छत्तीसगढ़ प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में स्थानीय संघ एवं जिला संघ बालोद के संयुक्त तत्वावधान में जिला कार्यालय परिसर एवं आसपास स्वच्छता अभियान चलाकर साफ-सफाई की गई तथा जनजागरूकता संदेश दिया गया। कार्यक्रम में वरिष्ठ रेंजर लीडर योगिता राजपूत, रोवर लीडर विवेक धुर्वे, गाइड कैप्टन तुलसी डोंगरे, स्नेहलता ठाकुर, रामकुमार सिन्हा सहित सर्विस रोवर-रेंजर विभा, पोषण, देवराज, महेन्सू, गोदावरी, आयुषी देवांगन, पल्लवी, क्षमा, भूपेश चनाप, खेमकांत, लूपिका, माधुरी आदि उपस्थित रहे। कार्यक्रम में स्काउट-गाइड भावना, अनुशासन और सेवा का संदेश प्रभावी रूप से परिलक्षित हुआ।

You cannot copy content of this page