DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

भाजपा किसान मोर्चा जिला बालोद की परिचयात्मक बैठक संपन्न

बालोद। भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा जिला बालोद की परिचयात्मक बैठक भाजपा कार्यालय बालोद में सफलतापूर्वक सम्पन्न हुई। बैठक में मुख्य वक्ता के रूप में पूर्व प्रदेश अध्यक्ष भाजपा किसान मोर्चा पवन साहू एवं किसान मोर्चा जिला अध्यक्ष सुरेन्द्र देशमुख की गरिमामयी उपस्थिति रही। बैठक में जिला महामंत्री, मंत्रीगण, कार्यकारिणी सदस्य, किसान मोर्चा के समस्त पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, कोषाध्यक्ष, मीडिया प्रभारी तथा मन की बात प्रभारी सहित सभी साथियों की सक्रिय सहभागिता रही। कार्यक्रम के दौरान संगठन की मजबूती, आगामी रणनीति एवं किसान हित से जुड़े विभिन्न विषयों पर सार्थक चर्चा की गई। सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने संगठन विस्तार, किसान समस्याओं के समाधान एवं केंद्र एवं राज्य सरकार की योजनाओं को गांव-गांव तक पहुंचाने का संकल्प लिया। बैठक उत्साहपूर्ण एवं संगठनात्मक ऊर्जा से परिपूर्ण वातावरण में सम्पन्न हुई।

━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━ 📰 No.1 Web Media in CG | DAILY BALOD NEWS & DB DIGITAL MEDIA NEWS CHANNEL ━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━

You cannot copy content of this page