DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

सांकरा ज स्कूल की सार्थक पहल-पर्यावरण को बचाना है तो वृक्षारोपण है सबसे जरूरी, स्वच्छता का भी रखें ध्यान

बालोद

02 अगस्त 2021 को छत्तीसगढ़ राज्य के सभी विद्यालय खोल दिये गए जिसमे हायर सेकंडरी के कक्षा 10 वी व कक्षा 12 वी के विद्यार्थियों को 50% संख्या में विद्यालय आने की अनुमति प्रदान की गई सभी कोरोना गाइड लाइन का पालन करते हुए शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय ज/सांकरा जिला बालोद में शिक्षकों व विद्यार्थियों के द्वारा वृक्षारोपण किया गया और शासन की तरफ से प्रदान कुल 12 वृक्षों का रोपड़ किया गया व शिक्षकों के द्वारा भी स्वयं लाए गए पौधों का रोपड़ किया गया।

जिसमें विवेक धुर्वे व्याख्याता वाणिज्य के द्वारा कुल 20 वृक्ष विद्यालय परिसर रोपड़ किये गए व अन्य शिक्षकों के द्वारा भी विद्यालय परिसर में पौधों रोपण किया गया। विवेक धुर्वे से चर्चा के दौरान बताया गया कि मानव का जीवन बिना ऑक्सीजन के जी नहीं सकता। यह ऑक्सीजन हमें शुद्ध और स्वच्छ हवा से ही प्राप्त होती है। ये शुद्ध हवा हमें वृक्ष द्वारा ही प्राप्त होती है। वृक्ष हमारे जीवन का आधार होते हैं। वृक्ष के बिना मानव जीवन का धरती पर कोई अस्तित्व ही नहीं हो सकता।


अगर हमें पर्यावरण को बचाना है, तो अधिक से अधिक वृक्षारोपण करना होगा। जिस प्रकार व्यक्ति अपने बच्चे का पालन पोषण करता है। उसी प्रकार वृक्ष का भी करना चाहिए। एक बार आपका बच्चा आपके जीवन से अलग हो सकता है, परंतु एक वृक्ष जीवन भर आपका साथ निभाता है। विद्यालय में सुश्री पूजा शुक्ला एसडीओ विद्युत यांत्रिकी व श्री शैलेंद्र साहू द्वारा विद्यालय का निरीक्षण किया गया व विद्यालय में कितने पौधा रोपड़ किया गया उसकी जानकारी ली व सभी शिक्षकों की एक बैठक लेकर आवश्यक चर्चा की गई।

विद्यालय परिसर में सुश्री पूजा शुक्ला के द्वारा भी वृक्षारोपण किया गया।विद्यालय में उपस्थित शिक्षक टी आर ठाकुर सर देशलहरे सर ,जी आर देशमुख, एम एल गौतम, अजय शर्मा,आई एल लेंडिया,कोमल देशमुख, अमित श्रीवास्तव, हेमलाल जोशी, लोचन प्रसाद देशमुख, सी पी साहू,ललिता सोरी,कल्पना असवारी,दुर्गा सिन्हा, संगीता देशमुख,दिव्या बोपचे, संगीता सिंह,लोकेश ने पौधा रोपड़ का कार्य किया।

You cannot copy content of this page