DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

कोरोना की तीसरी लहर को देख बालोद के व्यापारियों ने उठाया कदम, अब हफ्ते में इस दिन स्वेच्छा से बंद रखेंगे दुकानें

बालोद। बालोद के बुधवारी बाजार व्यापारी संघ की बैठक में अब बालोद में मंगलवार को भी दुकानों को बंद रखने का निर्णय लिया गया है। ज्ञात हो कि विगत दिनों जिला प्रशासन द्वारा आदेश जारी कर इस पर से प्रतिबंध हटाते हुए इसे ऐच्छिक किया गया था। कहा गया था कि व्यापारी चाहे तो बंद रख सकते हैं या नहीं भी रख सकते हैं। पर आगामी कोरोना की तीसरी लहर की संभावना को देखते हुए व्यापारियों ने सही निर्णय लिया कि अब वे मंगलवार को दुकान आगे भी बंद रखेंगे। जब तक कि कोरोना का संकट दूर नहीं हो जाता तो हफ्ते के अन्य दिनों में वे दुकानदारी में कोरोना गाइडलाइंस का पूरा पालन करेंगे और ग्राहकों को भी सचेत करेंगे। साथ ही बैठक में अधिकारियों द्वारा शासन प्रशासन से यह भी मांग की गई कि शराब दुकानों को भी बंद किया जाए। ताकि भीड़ नियंत्रित हो। व्यापारियों ने कहा कि आने वाले दिनों में कोरोना की तीसरी लहर कहर ढा सकती है इसे देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था बहुत ज्यादा जरूरी है। इसके अलावा मंगलवार बंद रखने के कई फायदे भी होंगे। सप्ताह में 1 दिन व्यापारी आराम कर सकेंगे। अपने परिवार को भी समय दे सकेंगे। कई व्यापारिक व घरेलू काम भी इस दिन कर सकेंगे। ऐसे में कई प्रकार की सुविधा मंगलवार को होती है। इसलिए यह निर्णय लिया गया है कि मंगलवार को बालोद में दुकानें बंद रखेंगे। बुधवारी बाजार व्यापारी संघ के संरक्षक प्रेमचंद क्षीरसागर, सुनील परचानी, धीरज वाधवानी, पंकज वाधवानी ल, सुनील यादव, नेमीचंद जैन, संजय सहित कई व्यापारिक प्रतिष्ठानों जैसे किराना स्टोर, मोबाइल दुकान, रेडीमेड दुकान, कपड़ा दुकान, डेली नीड्स, चाट कॉर्नर, साड़ी सेंटर, टेलर्स, जूता चप्पल बूट दुकान, ज्वेलर्स सहित अन्य संस्थानों के संचालकों ने इस निर्णय में सहमति दी है।

You cannot copy content of this page