
बालोद/ दल्लीराजहरा।
दल्ली राजहरा के डी.ए.वी. स्कूल के छात्र आदित्य प्रताप सिंह ने सन् 2021 मे होने वाली वाली ऑल इंडिया प्रतियोगिता परीक्षा CLAT(commen law Addmission Test) में बडी सफलता हासिल की है। इंडिया में उनकी 1452 रैंक और छत्तीसगढ़ में 26 वे रैंक में है ।इसी साल उनका चयन अन्य प्रतयोगी परीक्षा SYMBIOSIS pune ,LSAT,ALC Delhi,Crist Delhi UPS Deheradun के लिए भी हो गया है। इनकी माता संध्या सिंह चंदेल उच्च वर्ग शिक्षिका है और पिता ज्ञान सिंह चंदेल दल्लीराजहरा माइंस में पदस्थ हैं और सी.टू युनियन के कार्यकारी अध्यक्ष है। 19 वर्षीय आदित्य प्रताप सिंह स्कूली दिनो से ही मेधावी छात्र रहे हैं। इस सफलता पर उनके परिजनों, मित्रों व नगर वासियों ने बधाई दी।
