बालोद/गुरुर ।
छत्तीसगढ़ अनुसूचित जनजाति शासकीय सेवक विकास संघ तहसील इकाई गुरुर एवं सर्व आदिवासी समाज तहसील गुरुर के द्वारा अरुण नेताम पुलिस निरीक्षक थाना गुरुर का विदाई एवं सम्मान कार्यक्रम गुरुर में किया गया। श्री नेताम को समाज की ओर से सम्मान में बुके ,पीला गमछा आदि से सम्मानित किया गया। इस अवसर पर यू आर गंगराले अध्यक्ष सर्व आदिवासी समाज जिला बालोद, चंद्रप्रकाश मरई उप निरीक्षक कंवर , संतोषी ठाकुर प्रदेश उपाध्यक्ष सर्व आदिवासी समाज, कृष्ण कुमार ठाकुर उपाध्यक्ष छत्तीसगढ़ अनुसूचित जनजाति शासकीय सेवक विकास संघ जिला बालोद , प्रीतम लाल नागवंशी अध्यक्ष सर्व आदिवासी समाज तहसील गुरुर, नागेश्वर सलाम अध्यक्ष युवा प्रभाग सर्व आदिवासी समाज तहसील गुरुर, ओमेश गंगराले उपाध्यक्ष सर्व आदिवासी समाज तहसील गुरुर ,दौलतराम मंडावी सर्व आदिवासी समाज गुरुर, गिरधर लाल ठाकुर सचिव आदिवासी गोंडवाना समाज तहसील गुरुर, गोकुल राम ठाकुर पूर्व सरपंच कन्हारपुरी , उपस्थित रहे। सभी उपस्थित समाजिक प्रमुखों द्वारा अरुण नेताम के सम्मान में अपने विचार रखे। अरुण नेताम द्वारा सम्मान कार्यक्रम के लिए समाज के प्रति आभार व्यक्त करते हुए समाज को संगठित रहने के लिए अपील किए। अरुण नेताम अपने सहज कार्य शैली व व्यवहार कुशलता के लिए थाना क्षेत्र में जाने जाते हैं और हाल ही में उनका तबादला बालोद जिले में ही डौंडीलोहारा थाना हुआ है इसके पहले भी अर्जुंदा थाने से गुरुर आए थे।
गुरुर के पूर्व थाना प्रभारी नेताम का विदाई के साथ हुआ सम्मान
