प्रेमी ने शादी से किया इनकार – प्रेमिका ने फांसी लगाकर दे दी थी जान, बालोद जिले के इस थाने में दर्ज हुआ प्यार में धोखेबाजी पर केस, सुसाइड नोट से खुला राज  



बालोद – बालोद जिले के देवरी थाना में एक प्रेमिका के आत्महत्या के मामले में करीब सात महीने बाद आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित करने के आरोप में प्रेमी युवक के खिलाफ केस दर्ज किया है मामले से पर्दा युवती के बरामद सुसाइड नोट की जांच व परिजनों के बयान से उठा पुलिस के अनुसार थाना देवरी में पंजीबद्ध मर्ग क्रमांक 53/2020 धारा 174 जा.फौ. की कायमी एवं मर्ग जांच प्र.आर. क्रमांक 965 सेतूराम खरे द्वारा की जा रही थी। जिसमें मृतिका कुमारी मधु यादव पुत्री स्व. हंसू राम यादव उम्र 25 वर्ष साकिन राणाखुज्जी थाना देवरी जिला बालोद के परिजनों एवं गवाहों से पूछताछ कर पुन: कथन लिया गया। मृतिका कुमारी मधु यादव की मां श्रीमति उषा बाई यादव, मृतिका के चाचा चैतराम यादव, भाई देवेन्द्र कुमार यादव, गवाह शेखर सहारे एवं श्रीमति सुशीला बाई से पूछताछ कर कथन लिया गया जो बताये कि ग्राम राघोनवागांव निवासी नरेन्द्र पिस्दा नामक लडका के साथ मृतिका कुमारी मधु यादव का प्रेम संबंध था, दोनों एक दूसरे के साथ प्रेम करते थे। मृतिका मधु, नरेन्द्र पिस्दा के साथ शादी करना चाहती थी। नरेन्द्र पिस्दा द्वारा मृतिका कु. मधु यादव के साथ शादी करने से इंकार करने पर कुछ दिनों से परेशान एवं उदास रहती थी। नरेन्द्र पिस्दा ग्राम करकाभाट स्थित 21वी वाहिनी छ.ग. पुलिस सशस्त्र बल में नौकरी करता है। इस क्रम में 12 दिसंबर 2020 को मृतिका कु. मधु यादव करकाभाट स्थित बटालियन में नरेन्द्र पिस्दा से मिलने गई थी। मृतिका कु. मधु यादव द्वारा नरेन्द्र पिस्दा को उस दिन भी उसके साथ शादी करने कहने पर नरेन्द्र पिस्दा ने उसके साथ शादी करने से इंकार कर दिया। मृतिका कु. मधु यादव के साथ नरेन्द्र पिस्दा द्वारा प्यार में धोखा देने व शादी करने से इंकार कर प्रताडित करने की वजह से व्यथित होकर, प्रताडना से तंग आकर घटना दिनांक 12 दिसंबर 2020 को ही मृतिका कुमारी मधु यादव अपनी नानी बहलबती बाई यादव के घर बरामदा पंखा के हुक में रस्सी से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। मृतिका की शव का पंचनामा कार्यवाही दौरान एक सुसाईड पत्र मिला था. जिसमें मृतिका मधु यादव ने लिखा था “मुझे नरेन्द्र ने धोखा दिया है, मुझे प्यार किया पर अपना नाम नही दिया” ऐसा उल्लेख की है। सुसाईड पत्र को जप्त किया गया था । मृतिका की शव का पंचनामा कार्यवाही उपरांत पी.एम. सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र डौण्डीलोहारा में डाक्टर की टीम से कराया गया है। पी.एम.रिपोर्ट में डाक्टर द्वारा मृतिका की मृत्यु फांसी लगाने से होना लेख किया गया है। मर्ग की संपूर्ण जांच, मृतिका के शव पंचनामा कार्यवाही, पी.एम.रिपोर्ट, सुसाईड पत्र के अवलोकन, मृतिका के परिजनों एवं गवाहों के कथन पर पाया गया कि मृतिका कुमारी मधु यादव एवं अनावेदक आरोपी नरेन्द्र पिस्दा दोनों एक साथ हाईस्कुल राणाखुज्जी में पढाई करते थे दोनों के बीच प्रेम संबध था । मृतिका, अनावेदक नरेन्द्र पिस्दा के साथ विवाह करना चाहती थी। मृतिका द्वारा अनावेदक नरेन्द्र पिस्दा को उसके साथ विवाह करने बार – बार कहने पर भी अनावेदक ने मृतिका के साथ विवाह करने से इंकार कर दिया, जिससे प्रताडित होकर मृतिका ने आत्महत्या की । जो प्रथम दृष्टया भारतीय दण्ड संहिता अंतर्गत धारा 306 का अपराध घटित होना पाये जाने से अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। मधु ने  ग्राम आतरगांव में अपनी नानी के घर आतरगांव थाना देवरी जिला बालोद में फांसी लगाई थी

You cannot copy content of this page