DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

कांग्रेस के जोन व सेक्टर प्रभारियों की बैठक संपन्न, किसान विरोधी बिल को लेकर बनी यह रणनीति

दल्लीराजहरा । जिला पंचायत उपाध्यक्ष मिथलेश निरोटी व जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष चंद्रप्रभा सुधाकर, ब्लाक कांग्रेस कमेटी डौंडी के कुसुमकसा, घोटिया व चिखलाकसा जोन के बूथ व सेक्टर प्रभारियों की बैठक ली। संगठन को मजबूत करने व केन्द्र की भाजपा सरकार केे द्वारा लाये गये किसान विरोधी बिल के सम्बंध में विस्तार से चर्चा की। कुसुमकसा कार्यालय में आयोजित बैठक में बूथ प्रभारी व जोन प्रभारी से अपना परिचय देते हुए मिथिलेश निरोटी ने कहा कि छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल व प्रदेश अध्यक्ष मोहन मरकाम के द्वारा संगठन को मजबूत करने निर्देश दिए हैं। कोरोना महामारी का संक्रमण फैलने के कारण संगठन के कार्यकर्ताओं से मुलाकात नहीं हुई थी। आप सब कांग्रेस पार्टी के ऊर्जावान कार्यकर्ता है। आप सबके सहयोग से आज छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की सरकार बनी है। जिला पंचायत उपाध्यक्ष ने केंद सरकार की किसान विरोधी बिल के सम्बंध से विस्तार से जानकारी दी।

जिला कांग्रेस अध्यक्ष ने बूथ व सेक्टर प्रभारी व कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं को कांग्रेस पार्टी की रीढ़ बताया। केंद्र की भाजपा शासन द्वारा किसानों के लिए लाया गया बिल को काला कानून बताया। इससे किसानों के उत्पादन को सही दाम नही मिल पाया है, किसान अपने मेहनत की गाढ़ी कमाई को अभी समर्थन मूल्य में सोसायटी में बेच रहे है व समय मे राशि भी मिल रही है। उक्त काला कानून आ जाने से किसान पूंजीपतियों के गुलाम हो जाएंगे, किसान मंडी व अन्यंत्र स्थलों में फसल को पूंजीपतियों को कम दामो में बेचने में मजबूर होंगे।

इस बैठक में उपस्थित कार्यकर्ताओं ने संगठन के कार्य करने में हो रही परेशानियों से अवगत कराया। उपस्थित समस्त कार्यकर्ताओ ने कुसुमकसा अंचल को नया ब्लॉक बनाने के लिए अध्यक्ष जिला कांग्रेस कमेटी से मांग की। कार्यकर्ताओं के मांग पर कुसुमकसा को ब्लॉक का दर्जा दिलाने प्रस्ताव बनाकर प्रदेश कांग्रेस कमेटी को भेजने की बात कही। कुसुमकसा जोन अध्यक्ष अनिल सुथार ने आभार व्यक्त किया।

उक्त बैठक में कुमान सिंह कुरेटी, रत्तीराम कोसमा, बेलसिंह रावटे, चंद्रकांत ध्रुवे, गंगा बाई सरपंच, सरजुराम, भुवन साहू, माधवी ठाकुर, सुभाष मंडावी, उदेराम सिवाना, प्यारा सिंह, रूपनारायण सिन्हा, गौतम कोर्राम, सागर साहू, सांवत राम, नितिन जैन, हकीम खान, किशोर बाफना, इंद्रेश भारद्वाज सहित कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित थे

You cannot copy content of this page