DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

ब्रेकिंग- दूसरे पार्टी का सपोर्ट करने के आरोप में घिरे दल्ली के दो पार्षद टी ज्योति व मोइनुद्दीन सहित तीन नेताओं को भाजपा ने किया निष्कासित

मोइनुद्दीन खान

बालोद/ दल्ली राजहरा। पार्टी विरोधी कार्य करने के आरोप पर भाजपा ने बालोद जिले से तीन नेताओं को प्राथमिक सदस्यता से निष्कासित कर दिया है। हालांकि इसमें से एक सदस्य संतोष देवांगन पहले से ही भाजपा से अलग होकर आम आदमी पार्टी में पिछले साल से ही शामिल हो चुके हैं। तो अन्य दो लोग भाजपा में बने हुए थे। जिनमें दल्ली राजहरा की वार्ड 26 की पार्षद टी ज्योति व वार्ड 19 के पार्षद मोइनुद्दीन खान शामिल है। इन पर भी विगत चुनाव के दौरान
आरोप लगे थे की भीतर घात किया गया है। नगरपालिका अध्यक्ष चुनाव के समय दोनो पार्षदों पर क्रास वोटिंग का आरोप था। हालांकि पार्षदों ने आरोप को उस समय भी निराधार बताया था। वहीं संतोष देवांगन 2020 में ही भाजपा छोड़कर आप का दामन थाम लिए थे। जो आप के नेता और व नगरपालिका दल्ली के उपाध्यक्ष है।
जल्द कांग्रेस में शामिल होने की चर्चा

वही दोनो पार्षदों के भाजपा से प्राथमिक सदस्यता से निष्कासन के बाद कांग्रेस में शामिल होने की चर्चा जोरों पर है। हालांकि इसकी अधिकृत पुष्टि अभी नहीं हुई है। राजनीतिक दल इसका कयास लगा रहे हैं कि यह अनुभवी नेता अब भाजपा से हटने के बाद कांग्रेस में जा सकते हैं।

सन्तोष देवांगन

वर्तमान नगरपालिका उपाध्यक्ष व आप के नेता संतोष देवांगन ने इस निष्कासन पर कहा कि जिस संगठन में सच्चे कार्यकर्ताओं का सम्मान नहीं होता, मैं उस पार्टी में नहीं रहना चाहता था और इसीलिए मैंने 23 मार्च 2020 से ही भाजपा से इस्तीफा दे दिया था

क्या बोले भाजपा के अध्यक्ष

जिला भाजपा अध्यक्ष केसी पवार ने कहा प्रदेश नेतृत्व ने भाजपा जिला बालोद में संगठनात्मक कार्यवाही करते हुए प्रदेश अध्यक्ष के आदेश पर नगर पालिका परिषद दल्ली राजहरा के उपाध्यक्ष संतोष देवांगन ,पार्षद टी ज्योति व पार्षद मोईनुद्दीन खान को भाजपा की प्राथमिक सदस्यता से निष्कासन आदेश जारी किया गया है। दल्ली राजहरा नगर पालिका परिषद अध्यक्ष-उपाध्यक्ष चुनाव 2020 के दौरान पार्टी विरुध गतिविधियों के कारण भारतीय जनता पार्टी प्रदेश नेतृत्व ने निष्कासन आदेश जारी किया है। जिसमे संतोष देवांगन (दल्लीराजहरा), टी ज्योति (दल्लीराजहरा) मोइनुद्दीन खान (दल्लीराजहरा) को भाजपा की प्राथमिक सदस्यता से तत्काल प्रभाव से निष्कासित कर दिया गया है।

You cannot copy content of this page