बालोद। 22 जून की रात को डौंडीलोहारा से दल्ली राजहरा मार्ग पर जाटा दाह के पास हुए फर्जी लूट के मामले में अब पांचवा आरोपी मास्टरमाइंड ऋषभ शुक्ला निवासी दुर्ग भी पकड़ा गया है। पुलिस द्वारा लगातार उसकी तलाश की जा रही थी। कॉल रिकॉर्डिंग सहित अन्य तथ्यों से यह बात सामने आई थी कि इस लूट की वारदात में 4 नही बल्कि पांचवा आरोपी भी शामिल है जो कि पूर्व में पकड़े गए मास्टरमाइंड अक्षय तिवारी का फुफेरा भाई भी है और दोनों भाइयों ने ही मिलकर इस लूट की प्लानिंग की थी। लूट के बाद दोनो भाई 5 – 5 लाख को आपस में बांटने की योजना भी बनाये थे।पुलिस ने पांचवे आरोपी को भी पकड़ने में सफलता हासिल की। ऋषभ का पिता डीजे कोर्ट दुर्ग में बाबु है जिसके नाम का धौंस वह दिखाता था. पुलिस के मुताबिक 10.45 बजे सूचना मिली कि थाना डौण्डीलोहारा क्षेत्र के ग्राम जाटादाह में पुल के पास दल्ली राजहरा-राजनांदगांव मेन रोड पर अज्ञात मोटर सायकल सवार आरोपी द्वारा कार के शीषे को तोड़कर सेल्समैन अक्षय तिवारी व सचिन महोबिया से मारपीट कर उसके बैग में रखे 13,34,000 रूपये लैपटाप, बारकोड स्कैनर एवं अन्य सामान लूट कर फरार हो गये है। घटना की सूचना पर आरोपियों के वारदात के पश्चात भागने के संभावित समस्त रास्तों पर नाकेबंदी कर सरहदी जिलों को ततसंबंध में नाकेबंदी हेतु सूचना दी गई। प्रार्थी पूनम कोचर की रिपोर्ट पर थाना डौण्डीलोहारा में अपराध क्रमांक- 112/2021,धारा-294, 34, 394, 427, 506 भादवि पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। मामले को गम्भीरता से लेते हुये वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, जितेन्द्र सिंह मीणा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डी.आर. पोर्ते द्वारा घटना स्थल पहुंचकर घटना स्थल का निरीक्षण कर उपस्थित अधिकारियों व कर्मचारियों को अत्यावष्यक दिषा-निर्देष दिया गया। वारदात घटित कर लूट की रकम व अन्य सामान लेकर फरार हुये आरोपियों की बरामदगी व गिरफ्तारी हेतु नगर पुलिस अधीक्षक राजहरा श्री अब्दुल अलिम खान के पर्यवेक्षण में तथा पुलिस अनुविभागीय अधिकारी बालोद श्री दिनेष कुमार सिन्हा के नेतृत्व में निरीक्षक श्री मनीष शर्मा थाना प्रभारी डौण्डीलोहारा, निरीक्षक श्री कुमार गौरव साहू ,निरीक्षक श्री रोहित मालेकर ,निरीक्षक श्री भानुप्रताप साव के साथ एक विषेष टीम तैयार किया गया। टीम के द्वारा प्रार्थी पूनम कोचर ,सेल्समैन अक्षय तिवारी व सचिन महोबिया से बारीकी से पूछताछ कर अपने मुखबीर तंत्र ,सीसीटीवी फुटेज एवं तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों की सघन पता तलाष प्रांरभ की गई ।
इस तरह से मिला सुराग
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एवं अधिकारियों तथा विषेष टीम द्वारा घटना स्थल का बारीकी से निरीक्षण कर ग्राम जाटादाह से कुसुमकसा , राजहरा, डौण्डीलोहारा, देवरी इत्यादि जगहों पर लगे सीसीटीवी फुटेज को खंगाला गया। तकनीकी साक्ष्य एकत्रित्र कर प्रकरण के संबध में जानकारी प्राप्त किया गया। सेल्समैन अक्षय तिवारी से घटना के संबध में संपूर्ण जानकारी लिया गया। घटना स्थल ,सीसीटीवी फृटेज और अक्षय तिवारी एवं उसके साथी सचिन महोबिया के बयान में विरोधाभाष होने से प्रथम दृष्टया वास्तविक घटना नहीं होने के संदेह पर टीम द्वारा अक्षय तिवारी एवं उसके साथी सचिन महोबिया का पृथक-पृथक बयान दर्ज किया गया। दोनों के बयान से यह स्पष्ट हो गया कि इनके द्वारा योजना बनाकर लूट जैसी फर्जी घटना बताया जा रहा है।मामले में अक्षय तिवारी से कड़ाई से पूछताछ करने पर उक्त लूट की फर्जी घटना को अपने 04 साथियों के साथ मिलकर कारित करना स्वीकार किया है। प्रकरण के 04 आरोपी पूर्व में गिरफ्तार किया जा चुका है। लूट की घटना का मास्टर माइंड आरोपी ऋषभ शुक्ला पिता विजय शुक्ला निवासी सिकोला भाठा दुर्ग फरार था, जिसे टीम द्वारा सरगर्मी से तलाष कर आज दिनांक 29 जून को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।
कुल गिरफ्तार आरोपीगण ये हैं
अक्षय तिवारी पिता बालमुकुद तिवारी उम्र 28 साल पता प्रेमनगर सिकोला भाठा थाना मोहनगर जिला दुर्ग (छ0ग0)
सचिन महोबिया पिता संतोष कुमार महोबिया उम्र 27 वर्ष साकिन चौखडिया पारा वैष्णव देवी मंदिर पास राजनांदगांव वार्ड क्र 39 थाना बसंतपुर जिला राजनांदगांव (छ0ग0)
रंजोत सिंह उर्फ शिबू बोपाराय पिता गुरमीत सिंह बोपाराय उम्र 24 वर्ष साकिन स्टेशन पारा तितुरडीह दुर्ग थाना मोहन नगर जिला दुर्ग (छ0ग0)
दिलप्रीत सिंह भुट्टर पिता निरंजन सिंह भुट्टर उम्र 24 वर्ष साकिन वार्ड नंबर 14 प्रेमनगर सिकोला भाठा दुर्ग थाना मोहन नगर जिला दुर्ग (छ0ग0)
ऋषभ शुक्ला पिता विजय शुक्ला उम्र 25 वर्ष निवासी सिकोला भाठा थाना मोहन नगर जिला दुर्ग (छ0ग0)
