मरवाही उपचुनाव – बालोद का युवा निभा रहा भाजपा के प्रचार में विशेष भूमिका, विद्यार्थी परिषद से अब संघर्ष का पर्याय, जीवन को किया भाजपा को समर्पित….



बालोद । राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के संस्कार ने एकांत पवार के समाजिक जीवन को एक नया मोड़ दिया। एक ओर जब महाविद्यालय की पढ़ाई करने के बाद छात्र नौकरी के लिए मेहनत करते है तो दूसरी ओर यह छात्र महाविद्यालय में छात्रहित की लड़ाई में विभिन्न विषयों को लेकर आंदोलन में सक्रिय रहा। बालोद जिला मुख्यालय के विद्यालय समय का यह बाल स्वयं सेवक, महाविद्यालय में पढ़ाई के अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद से भारतीय जनता पार्टी के सक्रिय सदस्य के रूप सेवा देते हुए वर्तमान में भाजपा संगठन को जीवन समर्पित किया।

प्रेरणा
सरस्वती शिशु मंदिर में स्कूली शिक्षा ने हमेशा महापुरुषों की जीवनी ने हमेशा प्रेरित किया। आज उसी का अंश है। बचपन मे बोया हुआ संस्कार हमेशा प्रेरित किया।

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद से हुई शुरुआत, न्याय की जंग और आंदोलन का रास्ता
जब महाविद्यालय में पढ़ाई की शुरुआत प्रथम वर्ष से हुआ, तब छात्र-छात्राओं की छोटी-छोटी समस्या हमेशा सामने आता था। तब जहन यह बात हमेशा रहता था कि जो विषय आसानी से महाविद्यालय प्रशासन की इच्छाशक्ति से सुधर सकता, वहां प्रबंधन का निष्क्रियतापूर्ण रवैया से पिछड़ रहा है। इन्ही सब परिस्थितियों के कारण सच्चाई की लड़ाई और छात्रहित की आंदोलन एक नई शक्ति सकारात्मक दिशा में प्रेरित किया। आज उसी परिषद परिणाम है कि छात्र राजनीति का हिस्सा बन कर आज एक जन विचार बनकर जनहित की दिशा में आगे बढ़ रहा है।

भारतीय जनता पार्टी में सक्रिय सहभागिता
छत्तीसगढ़ भाजपा ने 2017 में पूरे प्रदेश में संगठनात्मक दृष्टिकोण से अधिकांश विधानसभा में संगठन को सम्पूर्ण समय के लिये समयदानी कार्यकर्ताओं को समय समर्पण मांगा और एकांत ने 2017 से प्रदेश संगठन के आदेशानुसार बिलासपुर संभाग के कोटा विधानसभा में संगठन की गतिविधियों के प्रचार-प्रसार का हिस्सा बना। फिर लोकसभा 2019 चुनाव ने सक्रियता को देखते हुए लोकसभा चुनाव में विस्तारक के बतौर केंद्र सरकार की योजनाओं के साथ संगठन के लिए सतत काम किया।

कई चुनौती भरी निर्णय में दोस्तो का साथ भी महत्वपूर्ण
छात्रहित की 6 वर्ष और भाजपा में 2वर्ष सक्रियता के बतौर में कई आंदोलन में हिस्सा लिया। जिसमें अनेक चुनौतियों का सामना करना पड़ा और उन चुनौतियों को सहर्ष स्वीकार करने में मित्रगणों का साथ हमेशा मिला, जो आज भी हमेशा नई निर्णय लेने महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।

You cannot copy content of this page