दल्ली राजहरा। दल्ली राजहरा नगर पालिका अध्यक्ष शिबू नायर की एक फोटो आज सोशल मीडिया में चर्चा का विषय बनी हुई है। यह चर्चा इसलिए हो रही है क्योंकि तस्वीर में साफ दिख रहे हैं कि कैसे नगर पालिका अध्यक्ष गायों के पीछे भाग रहे हैं।

गायों को पकड़कर वे ले जा रहे हैं। यह इसलिए किया जा रहा है ताकि लोगों को परेशानी ना हो। सोशल मीडिया में यह तस्वीर कभी देखा है ऐसा अध्यक्ष ,,,,इस कैप्शन के साथ वायरल हो रही है।

ऐसा पहली बार देखा जा रहा है जब कोई जनप्रतिनिधि खुद ही गायों को पकड़ने के लिए सड़क पर दौड़ रहे हैं। कर्मचारी तो अपना काम कर ही रहे हैं। अध्यक्ष भी खुद सड़क पर उतर आए हैं। बता दें कि सड़क पर बैठे मवेशियों के कारण आए दिन दुर्घटना होती रहती है।

इस समस्या को देखते हुए नगर पालिका ने काऊ कैचर योजना के तहत मवेशियों को पकड़ने का बीड़ा उठाया और खुद अध्यक्ष ही सड़क पर दौड़ पड़े। यह नजारा देखकर हर कोई हैरान था क्योंकि पहली बार किसी अध्यक्ष को इस तरह खुद से ही सड़क पर बैठे मवेशियों को पकड़ते देखा गया और वे खुद पकड़कर उन्हें गौशाला की गाड़ी में डालते रहे।
