बालोद/गुरुर। मॉडर्न हॉस्पिटल आफ छत्तीसगढ़ (नेशनल वेल्थ हेल्थ ऑर्गेनाइजेशन) (NWHO) के नाम पर कई बेरोजगारों को नौकरी के नाम से झांसे में लिया गया है। उस संस्था के डायरेक्टर सहित अन्य लोगों द्वारा नौकरी के बदले लाखों रुपए लिए गए और बाद में सब बंद कर फरार हो गए। इसके बाद अब एक-एक करके वहां काम कर रहे लोग भी शिकायत के लिए सामने आ रहे हैं। ऐसा ही एक मामला बालोद पुलिस थाने में भी सामने आया है। जिसमें जांच के बाद धारा 420, 34 का केस दर्ज हुआ है। अधिकतर गुरुर क्षेत्र के लोगों से ठगी हुई है।आवेदक भुनेश्वर राम पिता नीलकंठ निवासी देवकोट ब्लॉक गुरुर जिला बालोद के द्वारा अनावेदक मॉडर्न हॉस्पिटल आफ छत्तीसगढ़ (नेशनल वेल्थ हेल्थ ऑर्गेनाइजेशन) (NWHO) के डायरेक्टर मनहर एवं असिस्टेंट डायरेक्टर अनिल भास्कर के विरुद्ध कई लोगों से धोखाधड़ी कर पैसा लेकर उक्त हॉस्पिटल में विभिन्न पदों पर नौकरी में रखने व काम किए गए अवधि का वेतन नहीं देकर उक्त हॉस्पिटल को बंद करने के संबंध में शिकायत की है। जिस पर जांच अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) बालोद दिनेश कुमार सिन्हा के द्वारा किया गया है। जिसमें आरोपी ड मनहर एवं असिस्टेंट डायरेक्टर अनिल भास्कर के द्वारा धारा 420,34 भादवि का अपराध कारित करना पाये जाने पर अपराध पंजीबद्ध किया गया है। शिकायत देवकोट के ग्रामीण ने 13 अप्रैल 2021 को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जिला बालोद दफ्तर में की है। शिकायतकर्ता आवेदक भुनेश्वर राम पिता नीलकंठ निवासी देवकोट पोस्ट कंवर, थाना गुरुर जिला बालोद के उक्त शिकायत जांच के दौरान आवेदक भुनेश्वर, रश्मिकारानी एवं आशुतोष, कुबेर का कथन लेखबद्ध कर संबंधित दस्तावेज प्राप्त किया गया है। शिकायत जांचक्रम में आवेदक भुनेश्वर राम से शिकायत के संबंध में पूछताछ कर विस्तृत कथन लेखबद्ध किया गया, जिन्होंने अपने कथन में बताया कि माह फरवरी 2019 में हॉस्पिटल आफ छत्तीसगढ़ (नेशनल वेल्थ हेल्थ ऑर्गेनाइजेशन) (NWHO) नाम से घोटिया चौक झलमला में हॉस्पिटल खोला गया था। जिसमें विभिन्न पद में नौकरी हेतु विज्ञापन www.nwho.in वेबसाइट के माध्यम से दिया गया था। उक्त वेबसाइट से फार्म निकालकर मॉडर्न हॉस्पिटल आफ छत्तीसगढ़ घोटिया चौक झलमला बालोद में ऑफलाइन सबमिट करना था। जिसे देख उक्त वेबसाइट से फार्म डाउनलोड कर मैनेजर पद में फर्म भरकर माह फरवरी 2020 के दूसरे सप्ताह में मॉडर्न हास्पिटल आफ छत्तीसगढ़ घोटिया चौक झलमला बालोद गया। जहां के डायरेक्टर ड नरेश कुमार मनहर से मिला, जिन्होंने मेरा इंटरव्यू लिया और मुझसे कहा कि आपकी नियुक्ति मैनेजर पद में कर देता हूं। आपसे पैसा नहीं लूंगा। किंतु अन्य पद में नियुक्ति हेतु उम्मीदवार लाओ जिससे पैसा लगेगा। जिससे मैं राजी हो गया। फिर उन्होंने 25 फरवरी को मुझे व्हाट्सएप के माध्यम से मैनेजर के पद में नियुक्ति होने का ज्वाइनिंग लेटर भेजा। जिसके आधार पर मैं 26 फरवरी 2020 को मडर्न हस्पिटल आफ छत्तीसगढ़ घोटिया चौक झलमला में मैनेजर पद पर पदभार लिया।
यह भी हुए शिकार
भुनेश्वर के अनुसार उक्त हॉस्पिटल में गांव जोगीभाट पोस्ट भरदा निवासी आशुतोष पिता चमारू राम द्वारा कंप्यूटर ऑपरेटर पद हेतु कुबेर सिंह पिता भानीसिंह द्वारा स्टोरकीपर पद हेतु मेरे पहचान के प्रीति साहू पति टुकेश्वर द्वारा रिसेप्शनिस्ट पद हेतु, ग्राम ठेकवाडीह निवासी गुलाबचंद पिता तेजराम द्वारा क्षेत्रीय प्रबंधक पद हेतु, ग्राम परसुली थाना गुरुर निवासी गामल लाल पिता पूनुराम द्वारा असिस्टेंट ड्यूटी डक्टर पद हेतु, धनगांव जिला राजनांदगांव निवासी ललित कुमार पिता हीरूराम पुराम द्वारा क्षेत्रीय स्वास्थ्य प्रबंधक पद हेतु, भिलाई निवासी अंबालिका पति तेजस कौशिक द्वारा लैब टेक्नीशियन पद हेतु, ग्राम बालोदगहन निवासी रेश्मिकारानी पिता कामता प्रसाद द्वारा क्षेत्रीय स्वास्थ्य प्रबंधक पद हेतु फार्म भरा गया था, मडर्न हस्पिटल आफ छत्तीसगढ़ घोटिया चौक झलमला, बालोद के डायरेक्टर ड नरेश कुमार मनहर एवं असिस्टेंट डायरेक्टर अनिल भास्कर द्वारा उक्त सभी व्यक्तियों से संबंधित पद हेतु रकम की मांग की गई।
किससे कितने पैसे लिए
जिस पर 30 अप्रैल 2020 को आशुतोष एवं कुबेर ने मुझे कहा कि नौकरी लगाने के लिए डॉक्टर नरेश कुमार मनहर को 50000-50000 हजार रुपया देना है, अपने अकाउंट में जमा करके नरेश कुमार मनहर के खाते में स्थानांतरित कर दो कहा, और उक्त व्यक्ति द्वारा 100000/- रुपये मेरे स्टेट बैंक शाखा कोर्रा के खाता नंबर 33364349044 में जा करने पर मेरे द्वारा उक्त रकम को अपने फोन पे नंबर 8827983001 से अमित नरेश कुमार मनहर के फोन पे नंबर 8458961734 (भारतीय स्टेट बैंक शाखा जां. चांपा के खाता क्रमांक 32139150939 में 100000/- रु. स्थानांतरित किया हूं। इसी पद में नौकरी लगाने हेतु नरेश कुमार मनहर के खाते में स्थानांतरित करने कहने पर मेरे द्वारा 21 अप्रैल.2020 को नरेश कुमार मनहर के उक्त खाते में 30000/- रु स्थानांतरित किया हूं एवं 10000/- रु. नगद नरेश कुमार मनहर को दिया हूं। इसी प्रकार गुलाबचंद ने क्षेत्रीय स्वास्थ्य प्रबंधक पद में नौकरी लगाने हेतु फोन पे माध्यम से 15000/- रु. एवं नगद 20000/- रु. मेरे समक्ष अनिल भास्कर को मार्डन हस्पिटल ऑफ छत्तीसगढ़ घोटिया चौक झलमला, बालोद में दिया है। गामन लाल ने असिस्टेंट ड्युटी डक्टर पद में नौकरी लगाने हेतु नगद 35000/- रु. ललित पुराम के द्वारा क्षेत्रीय स्वास्थ्य प्रबंधक पद में नौकरी लगाने हेतु 80000/- रु. नगद मेरे नरेश कुमार ठाकुर एवं कमलेश कुमार के समक्ष हस्पिटल में अनिल भास्कर को दिया है । 1 अप्रैल 2020 को रेश्मिका रानी ने भी क्षेत्रीय स्वास्थ्य प्रबंधक पर में नौकरी लगाने हेतु 53000/- रु. मेरे एवं गितेश्वरी सूर्यवंशी के समक्ष हॉस्पिटल में अनिल भास्कर को दिया है। इस प्रकार उक्त विभिन्न व्यक्तियों को नौकरी लगाने के नाम पर मडर्न हस्पिटल आफ छत्तीसगढ़ (नेशनल वेल्थ हेल्थ ऑर्गेनाइजेशन) (NWHO) घोटिया चौक झलमला के डायरेक्टर ड नरेंद्र मनहर द्वारा 2 लाख 55000/- रु. एवं असिस्टेंट डायरेक्टर अनिल भास्कर द्वारा 1 लाख 68000/- रु. प्राप्त कर उक्त अस्पताल में नौकरी में रखा, किंतु आज तक किसी को वेतन नहीं देकर उक्त अस्पताल को बंद कर दिया गया है। हम लोग लोगों द्वारा उक्त व्यक्तियों को पैसा वापस मांगने पर आज दूंगा, कल दूंगा कहकर घूमा रहा है।
चेक दिया पर हुआ बाउंस
रेश्मिकारानी को पैसा वापस देने हेतु 3. अगस्त.2020 को अनिल भास्कर द्वारा यस बैंक शाखा कुरूद के अपने खाता नंबर 03392000000396 के चेक क्रमांक 085872 के माध्यम से मेरे नाम से 25000/- रु. चेक दिया था जिसकी जानकारी रश्मिका रानी को देकर उक्त चेक भारतीय स्टेट बैंक शाखा बालोद में लगाने पर उसके अकाउंट में पैसा नहीं होने पर उक्त चेक बाउंस हो गया। इस प्रकार नरेंद्र मनहर द्वारा एवं असिस्टेंट डायरेक्टर अनिल भास्कर द्वारा उक्त व्यक्तियों को मार्डन हस्पिटल आफ छत्तीसगढ़ (नेशनल वेल्थ हेल्थ ऑर्गेनाइजेशन) (NWHO) घोटिया चौक झलमाला, बालोद में नौकरी लगाने के नाम पर धोखाधड़ी कर कुल 4 लाख 23000/- रु. लिया है। जिसकी पुष्टि रेशमिका रानी, आशुतोष एवं टोमन कौशिक ने भी अपने-अपने कथन में किए हैं।
