DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

फोटो स्टोरी – तांदुला डैम का सुरंगी नजारा, मरम्मत के लिए हुआ खाली तो लोग पहुंच रहे सेल्फी लेने, देखिये तस्वीरें

बालोद – ये तस्वीर बालोद के तांदुला डैम की है. जो तीन जिले बालोद, दुर्ग व बेमेतरा की जीवन दायिनी मानी जाती है. गेट मरम्मत के लिए इसे अभी खाली किया गया है. इस बीच आप यहां सुरंगी नजारा देख सकते हैं. जहां से नहर में पानी निकलता है, लोग इस सुरंग में भी सेल्फी लेने के लिए पहुंच रहे हैं और 100 साल से ज्यादा पुराने इस डैम को करीब व भीतर से देख उत्साहित व रोमांचित हो रहे हैं. यह तस्वीरें DAILYBALODNEWS के लिए हमें बालोद के मार्शल आर्ट प्रशिक्षक सुरेश शांडिल्य ने भेजी है

सुरेश शांडिल्य जिन्होंने तस्वीरें ली
यहां से करें प्रवेश

सुरंग से संबधित जानकारी

आपने तांदुला डैम के बारे में तो कईयों जानकारी पहले भी पढ़ी, देखी होगी लेकिन हम सुरंग की कुछ जानकारी दे रहे हैं जो आपने नहीं पढ़ी है. प्रत्यक्षदर्शी सुरेश शांडिल्य ने बताया उक्त सुरंग की ऊंचाई करीब 10 फीट है तो लंबाई 60 मीटर के करीब यानी 250 फीट से ज्यादा है. यहां प्रवेश करने के लिए फ़िलहाल एक ही रास्ता है. वह सिवनी साइड से, जहां नहर से पानी निकलता है. क्योंकि दूसरी तरफ काम चल रहा है. इसलिए रास्ता बंद है.

यहां से आपको वापस निकलकर आना पड़ेगा. जीव जन्तु का खतरा न हो इसलिए ज्यादा अच्छा है शाम होने से पहले यहां देखने के लिए जा सकते हैं. बिना टार्च के बिल्कुल न घुसे. अंदर जाए तो मोबाइल का टार्च चालू कर लें . जिन्होंने कभी सुरंग नहीं देखी उनके लिए यह जगह रोमांचित करने वाली है.

पिछले हिस्से का नजारा ऐसा था

नोट- आपके पास भी हो ऐसी किसी भी जगह की अच्छी तस्वीर या जानकारी तो हमें जरूर भेजे। घटना, दुर्घटना, समस्या की वीडियो फ़ोटो भी दे सकते हैं जिन्हें आपके नाम से प्रकाशित किया जाएगा। तो अपना हुनर दिखाने इस नम्बर पर करें वाट्सएप 9755235270

You cannot copy content of this page