DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

बर्थडे मनाने के लिए जा रहे थे जगन्नाथपुर परसतराई मोड़ के पास स्कूटी हुई अनियंत्रित, दो घायल, एक गंभीर

बालोद। बालोद से अर्जुन्दा मार्ग पर ग्राम परसतराई के पास स्कूटी सवार दो लोग हादसे का शिकार हो गए। मोड़ के पास स्कूटी अनियंत्रित होकर सड़क किनारे लगे हुए साइड बोल्डर पत्थर से टकरा गई। जिसमें दोनों लोगों को चोट आई। घटना की जानकारी मिलने के बाद 108 के पायलट निलेश कुमार व ईएमटी भोलाराम साहू पहुंचे। जिन्होंने पहले दोनों घायलों को प्राथमिक उपचार के लिए अर्जुंदा ले गए। जहां एक घायल अशोक ठाकुर पिता सगाराम उम्र 45 वर्ष निवासी दुर्ग की हालत गंभीर होने पर उसे राजनांदगांव रेफर किया गया। वहीं दूसरे घायल देवेंद्र ठाकुर पिता माखनलाल उम्र 32 साल निवासी मरोदा भिलाई का इलाज अर्जुन्दा अस्पताल में चल रहा है। पूछताछ में दोनों घायलों ने बताया कि वे दोनों दुर्ग से ग्राम जगन्नाथपुर में अपने एक रिश्तेदार के यहां बर्थडे मनाने के लिए जा रहे थे। इस दौरान दोपहर 12:30 बजे यह हादसा हुआ।

You cannot copy content of this page