BREAKING- तुमगांव गाड़ाघाट देसी शराब दुकान में हुए 11 लाख ₹52000 के लूट में 24 घंटे के भीतर छह आरोपी हुए गिरफ्तार, पूर्व सेल्समेन ही निकला मास्टरमाइंड, देखें कैसे पुलिस पहुंची आरोपियों तक, कैसे हुई थी छत्तीसगढ़ में यह चर्चित लूट



आरोपी

महासमुंद। जिले के तुमगांव गाढ़ा घाट देसी शराब दुकान से शनिवार को हुए 11 लाख ₹52000 की लूट के मामले में पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

जिसमें मुख्य आरोपी उक्त शराब दुकान का पूर्व चेयरमैन विजय मनहर 31 वर्ष निवासी परसवानी थाना खरोरा जिला रायपुर का निकला है। पुलिस ने सभी आरोपियों से नगदी ₹11 लाख 52 हजार व दो मोटरसाइकिल बरामद कर लिया है। आरोपिियों को रिमांड पर जेल भेजा जा रहा है। इतनी बड़ी रकम के साथ लूट की यह घटना छत्तीसगढ़ में चर्चा में आ गई थी। कई तरह के सवाल भी उठने लगे थे कि आखिर इतनी बड़ी रकम आई कहां से। क्योंकि उक्त शराब दुकान में बिक्री की रकम लगभग ₹9 लाख तक होने की बात भी सामने आई थी।

प्रार्थी मनीष गुप्ता सुपरवाइजर देसी शराब दुकान गाड़ाघाट तुमगांव द्वारा रिपोर्ट लिखाई गई थी कि 17 अक्टूबर को सुबह 11:00 बजे उनसे यह लूट हुई थी। जब वह पैसों को बैग में लेकर जमा करने के लिए बैंक जा रहे थे। आंख में मिर्ची पाउडर डालकर नहर किनारे तीन नकाबपोश व्यक्तियों ने शराबी का हुलिया बना कर उनसे फिल्मी स्टाइल में टकराए थे। फिर मिर्च पाउडर डालकर हमला कर बैग लूट कर भाग गए थे। पुलिस ने तकनीकी चीजों व मुखबिरों के जरिए आरोपियों को ढूंढ निकाला। अलग-अलग जगह लगे सीसीटीवी फुटेज का भी सहारा लिया गया। जिसमें सुराग मिला कि पूर्व में काम करने वाले सेल्समैन विजय मनहर भी विगत तीन-चार दिनों से शराब भट्टी के आसपास घूमता हुआ दिखाई दे रहा था।इसके अलावा उनके साथ तीन चार लोग और भी थे जो महासमुंद जिले के नहीं थे।यह भी बात पता चली कि पूर्व में मनीष गुप्ता प्रार्थी के साथ विजय मनहर का वाद विवाद भी हुआ था। जिसके चलते आरोपी विजय मनहर,प्रार्थी मनीष गुप्ता को नुकसान पहुंचाने का प्लान बना रहा था और इसी प्लानिंग के तहत आरोपी ने अपने अन्य साथियों के साथ घटना को अंजाम दिया।

ये हैं आरोपी

ऐसे पकड़ाये आरोपी

You cannot copy content of this page