DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

महामहिम राष्ट्रपति निरस्त करें तीनों कृषि कानून को : सांखला

डौंडीलोहारा । केन्द्र सरकार के किसान विरोधी काला कानुन को निरस्त करने अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर हस्ताक्षर अभियान चलाया जा रहा है। इसी संदर्भ में ब्लाक कांग्रेस कमेटी डौडीलोहारा की बैठक कांग्रेस भवन में रखी गई। बैठक में जिला कांग्रेस कमेटी के हस्तीमल साखला ने कहा कि केंद्र सरकार के तीनों बिल किसानों को बर्बाद कर देगा। किसानों की उपज का समर्थन मूल्य समाप्त हो जाएगा। उद्योगपति मनमाने मूल्य पर कृषि उपज खरीद कर भंडारण करेंगे। महामहिम राष्ट्रपति इन तीनों कृषि कानूनों को निरस्त करे। हम सबको इसका विरोध करना होगा। किसानों के बीच पहुँच कर नए कृषि काला कानून की जानकारी देकर हस्ताक्षर कराए। काला कानून का विरोध दर्ज कराना होगा।
बैठक में ब्लाक अध्यक्ष भोलाराम देशमुख, अनिल लोढ़ा, प्रदेश महिला कांग्रेस सचिव छबीला सिन्हा, जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष, फिरोज सिद्दकी, राजाराम तारम, गंगाराम देशमुख, गोविंद चंद्राकर, क्रांतिभूषण साहू, राजू प्रभाकर, नेतराम भांडेकर, मेघनाथ साहू, अवध कौमार्य, राजकुमार गुवाल, मनोज रात्रे, रमेश सिन्हा, लोकनाथ निषाद सहित कांग्रेस कार्यकर्ता, जोन प्रभारी, सेक्टर प्रभारी उपस्थित थे।

You cannot copy content of this page