दादू सिन्हा, धमतरी – बीते दिनों कुरुद थाना क्षेत्र अंतर्गत एफ.बी. टाउन (श्री राम कॉलोनी) में निवासरत शिक्षक दंपति तुलेस चंद्राकर व सुमित्रा उर्फ सुमन चंद्राकर की किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा उनके घर की छत पर धारदार हथियार तथा फर्शी पत्थर से उनके हाथ, गला, चेहरा एवं सिर में संघातिक चोट पहुंचाकर हत्या कर दी गई थी. मामले पुलिस ने एक आरोपी को पकड़ा है. जो चोरी करने घर में घुसा था फिर एक एक कर पति पत्नी को मार कर फरार था. पर परिजन पुलिस की इस कार्रवाई से संतुष्ट नहीं दिख रहे हैं. मृतक के बड़े भाई प्रार्थी मिनेश चन्द्राकर ने आरोप लगाया है की मामले में और भी आरोपी हो सकते हैं. अकेले दो लोगों की हत्या करने की बात हजम नही होती है. पुलिस को इसमें गंभीरता से जांच करनी चाहिए. उन्होंने आरोपी के नार्को टेस्ट करने की मांग की है. वहीं एसपी ने कहा अगर परिजनों को कोई शक है या कुछ मांग करते हैं तो आगे भी जांच की जाएगी. अभी कई बिन्दुओं पर जांच प्रगति पर है .बता दें कि प्रार्थी मिनेश चंद्राकर पिता गुहाराम चंद्राकर निवासी ग्राम परसवानी थाना कुरूद जिला धमतरी की रिपोर्ट पर अज्ञात आरोपी के विरुद्ध धारा 302 भादवि के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया था।
ऐसे मिली कड़ी से कड़ी

पुलिस महानिरीक्षक, रायपुर क्षेत्र रायपुर डॉ. आनंद छाबड़ा भी मामले की प्रगति एवं समीक्षा हेतु कुरुद पहुंचे और जांच अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए, मामले में हर छोटी से छोटी बातों एवं घटना के पूर्व की कड़ी को भी एक-दूसरे से जोड़कर सुक्ष्मता से जांच की जा रही थी,इस दरमियान घटनास्थल के आसपास रहने वाले लोगों, मृतक के गांव, रिश्तेदारों व अन्य सैकड़ों लोगों से बारीकी से पूछताछ किया गया, साथ ही तकनीकी साक्ष्य एकत्रित कर बारीकी से अवलोकन किया गया।
सांप घुसने की घटना से हुई थी आरोपी व मृतक की पहचान
गया कि घटना के करीब 1 सप्ताह पूर्व मृतक तुलेस चंद्राकर के घर में सर्प घुसा था तब उसने विराट ढाबा में अपने मित्र को फोन करके सहयोग मांगा, जिस पर उसने ढाबा में काम करने वाले राहुल दिली को उसके घर भेजा था,तब राहुल दिली ने सांप को मारकर बाहर निकाला था, उक्त सूचना पर संदेह के आधार पर राहुल दिली को अभिरक्षा में लेकर पूछताछ किया गया, पूछताछ में वह घटना के संबंध में कुछ भी जानने से इंकार करता रहा, किंतु पृथक-पृथक किए गए पूछताछ में वह अलग अलग बात बताया जिसके कारण उस पर संदेह गहरा हुआ, घटना के दिन वह कहां था किसके साथ था व अन्य पूछताछ करने पर अंततः वह टूट गया और चोरी करने की नीयत से शिक्षक दंपति की हत्या करना स्वीकार किया।
आरोपी ने फिर इस तरह बताई करतूत
आरोपी राहुल दिली ने बताया कि घटना की रात्रि वह अपने एक साथी के साथ सिलेंडर चोरी करने की नीयत से विराट ढाबा पहुंचा, किंतु वहां लोगों की उपस्थिति होने पर वापस चला गया और कुछ देर बाद अकेले एफ.बी. टाउन (श्री राम कॉलोनी) आया तथा घटनास्थल से कुछ दूरी पर अपनी बाइक खड़ी कर तुलेस चंद्राकर के घर पास आकर दीवार से चढ़कर छत पहुंचकर बिजली कट-आउट निकाला, घर की लाइट बंद कर सीढ़ियों से नीचे आया।,इतने में तुलेस चन्द्राकर व उसकी पत्नी जाग गए और टॉर्च लेकर घर से बाहर आए तो राहुल दिली ने उनसे पीने के लिए पानी मांगा, गांव जाना है कहकर कुछ पैसा व एक्टिवा गाड़ी भी मांगा चूंकि पूर्व में राहुल दिली ने उनके घर में घुसे सांप को मारकर उक्त दंपति की मदद कर चुका था, इसलिए मृतक तुलेश ने उसे कुछ पैसा व गाड़ी की चाबी लाकर दिया,इसी बीच केवल उन्हीं के घर में लाइट नहीं होने से तुलेश चंद्राकर को संदेह हुआ तो वह अपने घर की छत पर गया जिसके पीछे पीछे राहुल दिली भी गया, और हत्या करने की नीयत से अपने साथ लाए चाकू से तुलेस के ऊपर प्राणघातक वार किय,आवाज सुनकर तुलेस की पत्नी छत पहुंची, तो उसके साथ हुई हाथापाई के दौरान राहुल दिली ने चाकू से वार किया और सुमन चंद्राकर का सिर पत्थर में पटक दिया और वहीं पड़े फर्शी पत्थर से लगातार चेहरे पर प्रहार करता रहा तथा कलाई भी काट दिया, जिससे दोनों की मृत्यु हो गई,फिर नीचे कमरे में जाकर आलमारी से नकदी रकम एवं जेवर चोरी किया, घटना के दौरान गुमराह करने के लिए मृतक के मोबाइल से रात्रि करीबन 3:00 बजे अनजान नंबर पर कॉल करना भी बताया, आरोपी के मेमोरेंडम कथन, अपराध स्वीकारोक्ति व उसकी निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त चाकू, खून आलूदा कपड़े आदि जप्त किया गया है,साथ ही चुराए गए चांदी की 5 जोड़ी पायल, 1 नग पायल, 2 जोड़ी बच्चे की पायल, 1 नग करधन, 9 नग बच्चों की चूड़ी, 2 अंगूठी सभी चांदी की एवं हौंडा साइन मोटरसाइकिल क्रमांक CG 05 K 3116 को बरामद किया गया है,उपलब्ध साक्ष्य के आधार पर आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर मामले में वैधानिक कार्यवाही की जा रही है। आरोपी राहुल दिली को न्यायिक रिमांड हेतु माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।
