बालोद – प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में 7 साल पूरे हो गए हैं यह भारतीय राजनीति के इतिहास में स्वर्ण युग के रूप में यादगार रहेगा राष्ट्रवाद के केंद्र में भारत भारतीयता और भारतीय आ गए हैं, उक्त बातें बिरेन्द्र साहू महामंत्री भाजपा ग्रामीण मंडल बालोद ने कही है, आज भारत नीतिगत कूटनीतिक स्तर पर भी देश अपने समझौता वादी छवि एवं स्टेट की छवि से बाहर निकला है इस 7 साल में हुए फैसले से हर भारतीय का सीना चौड़ा हो गया है, मोदी के 7 साल में स्वच्छ भारत अभियान, घर-घर शौचालय, प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि, डीबीटी बीमा योजना, सुरक्षा बीमा योजना, विद्यार्थियों को वजीफा दुर्घटना बीमा, मुद्रा योजना, एलईडी बल्ब योजना, हर घर बिजली, गांव गांव गंगा मिशन, घर-घर पानी, मेड इन इंडिया, आत्मनिर्भर भारत, आयुष्मान योजना, आदि ऐसे फैसले रहे हैं जिसे गांव के गरीब के जीवन में बड़ा बदलाव आया है डिजिटल अर्थव्यवस्था के मद्देनजर काला धन आतंकवाद जाली नोट के खिलाफ नोटबंदी प्रमुख रही है, सर्जिकल स्ट्राइक और इसके जरिए आजादी के बाद पहली बार भारत में दुश्मन की सीमा में घुसकर उसे सबक सिखाया गया है कश्मीर में ऑपरेशन ऑल आउट लागू किया कश्मीर में धारा 370 व 35À हटाकर जम्मू कश्मीर और लद्दाख को केंद्र शासित प्रदेश बनाकर डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी जी को सच्ची श्रद्धांजलि दी है, राम मंदिर पर सुप्रीम कोर्ट के फैसले मोदी सरकार के कार्यकाल का ऐतिहासिक उपलब्धि रही है और आज राम मंदिर का निर्माण कार्य प्रारंभ हुआ है मुस्लिम में तीन तलाक कानून को समाप्त कर मुस्लिम महिलाओं को स्वतंत्रता प्रदान की तीन तलाक के पांच से 10 केस अब रह गए हैं, एक देश एक टैक्स की भावना के साथ जीएसटी लागू हुआ नागरिकता संशोधन बिल लागू होना एवं 10 से अधिक सरकारी बैंकों का विलय देश में मेडिकल कॉलेज आईआईटी कॉलेज में बढ़ोतरी दिवालिया कानून को सख्त बनाना 1000 से अधिक कानून को खत्म करना जो वर्तमान परिस्थिति में अनुपयोगी थे, सेना के लिए एक पेंशन एक रैंक आदि अनेकों कार्य है जो मोदी जी के फैसले मील के पत्थर साबित हो रहे हैं, कोरोना में देश वासियों को राशन मुक्त सिलेंडर टीका की जांच आदि ने मोदी की लोकप्रियता में इजाफा हुआ है, विदेशों को दवाई वैक्सीन भारत की अर्थव्यवस्था को दर्शाता है, मोदी जी के साथ 7 साल के कार्यकाल को भाजपा के कार्यकर्ता सेवा संगठन के माध्यम से प्रत्येक बूथ में सेवा कार्य के रूप में मना रहे हैं।
प्रधानमंत्री मोदी जी के 7 साल इतिहास का स्वर्णिम अध्याय – बिरेन्द्र साहू
