बालोद/ डौंडीलोहारा/धमतरी। बालोद जिले के डौंडीलोहारा के रहने वाले दीपक थवानी इन दिनों छत्तीसगढ़ के सोनू सूद की भूमिका में नजर आ रहे हैं। असल जिंदगी में वे सोनू सूद की तरह ही लोगों की हर तरह से मदद कर रहे हैं। इसके लिए उन्होंने हर जिले में मदद की मुहिम छेड़ने के लिए भावना फाउंडेशन भी बनाई है। जिसके तहत कई लोगों को अब तक मदद भी पहुंचाई जा चुकी है। चाहे एंबुलेंस की बात हो चाहे ऑक्सीजन सिलेंडर चाहे राशन। हर तरह की मदद कोरोना प्रभावित या कंटेनमेंट जोन में रहने वाले लोगों को की जा रही है। दीपक थवानी ने मदद की ये मुहिम अपनी गोद लेने वाली मां(मौसी) संगीता बख्तानी निवासी धमतरी की कोरोना से 8 मार्च को मौत के बाद शुरू की. उनकी गोद लेने वाली मौसी मां धमतरी में रहती थी। जहां वह कोरोना का शिकार हुई, उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। लेकिन उनकी जान नहीं बच पाई और तभी से दीपक थवानी ने तय किया कि वह कोरोना पीड़ितों की मदद की मुहिम चलाएंगे और लोगों की जान बचाने की कोशिश करेंगे। तब से लेकर उनकी मुहिम जारी है। वर्तमान में वे डौंडीलोहारा में रहते हैं। धमतरी में भी वे अपने गोद लेने वाली मौसी मां के साथ रहते थे।

अभी वे लोहारा में अपनी असली मां शारदा थवानी के साथ रहते हैं। उनके पिता व मौसा दोनो का निधन हो चुका है। दरअसल में उनकी मौसी का कोई बच्चा नहीं था। तो बचपन से ही उनकी मौसी ने उन्हें गोद लेकर पालन पोषण किया था। उनके जाने के बाद उनकी ममता का मान बढ़ाने के लिए और लोगों की जान बचाने के लिए भावना फाउंडेशन के जरिए मदद का सिलसिला जारी है।
एंबुलेंस, दवा व आक्सीजन सिलेंडर सब मुफ्त, ताकि न खोए कोई अपना
साेनू सूद की तरह कर रहे हैं भावना फाउंडेशन ग्रुप के वॉलिंटियर पूरे छत्तीसगढ़ में अपनी सेवा दे रहे हैं
मरीजो के लिए हॉस्पिटल, और उनको दवाइया दिलाने में मदद कर रहे,500 से अधिक वाॅलिंटियर, टीम में लड़कियां व महिलाएं शिक्षक साथी भी हैं
कोरोना वायरस से जंग में प्रशासन के सहयोग के लिए सभी आगे आ रहे हैं। इस विषम परिस्थिति में भावना फाउंडेशन लाेगाें की मदद के लिए देवदूत से काेई कम नहीं है। जहां भी, जब भी जिस चीज की जरूरत पड़ती है इस फाउंडेशन के लाेग मदद के लिए हाजिर हाे जाते हैं। वह भी सब काम मुफ्त में करते हैं। चाहे काेराेना मरीज काे आक्सीजन सिलेंडर की जरूरत है या एंबुलेस या किसी गरीब काे राशन की जरूरत हाे। भावना फाउंडेशन केवल बालाेद, धमतरी जिले में ही नहीं बल्कि छत्तीसगढ के 9 जिले में 500 से अधिक वाॅलिटियर अपनी सेवा दे रहे हैं।
छत्तीसगढ़ के सुपर 13 रियल हीरोज लाेहारा के दीपक थवानी भावना फाउंडेशन के संचालक हैं। वे सोनू सूद की तरह अपने टीम के सभी साथियों की मदद से कोरोना मरीजों की हर तरह से मुफ्त में मदद कर रहे हैं। छत्तीसगढ़ के बालोद, जशपुर, अम्बिकापुर, बस्तर और इसके अंदरूनी इलाके में भी कोरोना मरीजों की मदद कर रहे हैं। उत्तरप्रदेश में भी कई मरीजों के लिए ऑक्सीजन और दवाई की मदद की। कोयम्बतूर में भी वे मदद कर रहे। दीपक थवानी ने बताया कि कोरोना वैक्सीनेशन को लेकर टीका तिहार और मरीजों के लिए द्वार स्वास्थ मिशन चला रहे हैं। जिसमें 1000 अलग-अलग तरह के वीडियाे स्कूली बच्चाें से बनावाकर लोगो को अपील कर रहे हैं कि यदि कोरोना को भगाना है तो टीका लगवाना है।
टैक्सी एंबुलेंस भी फ्री में दे रहे

भावना फाउंडेशन ग्रुप का काेराेना मरीजाें के लिए टैक्सी एंबुलेंस मुफ्त में पूरे बालोद जिले में संचालित है। कहीं से भी कोई फोन करता है ताे एंबुलेंस पहुंच जाती है। जिन लाेगाें के पास साधन नहीं है। सरकारी गाड़ी उपलब्ध नहीं हो पा रही है। उनका सहयाेग कर हॉस्पिटल तक मरीजाें काे पहुंचा रहे हैं। अभी तक 22 गंभीर मरीजों के साथ- साथ अन्य 17 मरीजों को राजनांदगांव और रायपुर हाॅस्पिटल तक ले गए है। एंबुलेंस के लिए दीपक थवानी के माेबाइल 9399239210 पर संपर्क कर सकते हैं।
मां की मौत के बाद बनाया ग्रुप और जुट गए सेवा में
दीपक थवानी ने बताया कि 1 मार्च को मेरी मां (गोद लेने वाली) कोरोना पॉजिटिव आई। उसे हॉस्पिटल में भर्ती किया था, लेकिन तबियत ज्यादा खराब हो जाने के कारण धमतरी में 8 मार्च को उनकी माैत हो गई। इस दिन से मैंने सोच लिया कि अब लोगों को सही समय में इलाज मिले और उनकी जान बचाई जाए इसीलिए भावना फॉउंडेशन ग्रुप बनाया। इस ग्रुप में मेरे साथ अन्य जिले के लोगाें जुड़ते गए। कंटेनमेंट ग्राम रायपुरा, बड़भूम रायपुर धमतरी अन्य सहित कई गांव के लाेगाें काे भावना फॉउंडेशन की ओर से राशन देकर मदद की।
समय पड़ने पर मरीजो तक पहुँच जाते हैं ऑक्सीजन सिलेन्डर लेकर

भावना फॉउंडेशन गरीबाें काे सूखा राशन, एंबुलेंस के साथ प्रशासन के सहयाेग से मरीजाें तक कोरोना की दवाइयां भी पहुंचा रहा है। साथ ही मुफ्त में अाॅक्सीजन सिलेंडर की व्यवस्था भी करा रहे हैं। अभी तक 10 ऑक्सीजन सिलेंडर उपलब्ध करा चुके हैं। जशपुर जिले में 4 ऑक्सीजन सिलेन्डर देकर पूरे जशपुर वासियो को मदद मिली है। बस्तर जिले में सुदूर जगहों पर अाॅक्सीमीटर उपलब्ध कराया गया। जशपुर के अलावा अम्बिकापुर, सीतापुर, दंतेवाड़ा, बस्तर, बालोद, गरियाबंद, धमतरी, कांकेर, भानुप्रतापपुर आदि जगहों पर इनके वांलिटियर काम कर रहे हैं विगत दिनों ग्राम बड़भूम (गुरुर-जिला बालोद) में कॉन्टेन्टमेंट जोन में 40 परिवारों को सुखा राशन , और सेनेटाइजर और मास्क दिया गया।रायपुर , देवभोग ,चिल्हाटीकला में भी राशन वितरण किया गया है।
जशपुर में किसी के पास निजी ऑक्सीजन की व्यवस्था नही थी वहां लोगो को बहुत परेशानी हो रही थी इसलिए उनके द्वारा 4 ऑक्सीजन सिलेन्डर निःशुल्क सेवा के लिए वहा की टीम को दिया गया । आज वहाँ निःशुल्क ऑक्सीजन की सुविधा उपलब्ध है।
टीका तिहार मनाबो, कोरोना ल भगाबो

भावना फाउंडेशन के द्वारा छत्तीसगढ़ में टीका तिहार मनाबो कोरोना ल भगाबो थीम पर टीका तिहार, सुरक्षा के टीका का नारा देकर लोगों को टीका लगवाने के लिए भी प्रेरित किया जा रहा है इस क्रम में टीम के लोग अपने गाँव और आस पास लोगो तक जाकर उनको जागरूक कर रहे हैं। वैक्सीनेशन के लिए और कोविड कि जानकारी या तो फोन माध्यम से या जहाँ ज्यादा प्रॉब्लम है वहाँ जाकर समझा रहे हैं।

पूरे छत्तीसगढ़ में कोशिश की जा रही है हमारी टीम जल्दी से जल्दी वेक्सीन को लेके जो भ्रांति फैली है उसको दूर किया जा सके।टीम द्वारा तीन हेल्पलाइन नम्बर 6264336634, 9131483898,9399239210 भी जारी किया है। जिन पर फोन करके कोई भी जरूरतमंद मदद के लिए संपर्क कर सकते हैं। यूट्यूब चैनल में भी वैक्सीन के लिए जागरूकता गीत के जरिए भी अभियान चलाया जा रहा है।
इसके अलावा http://www.bhavanafoundations.org/ नाम के इस वेब पेज के जरिए कोई भी मदद करने वाले इस फाउंडेशन की सदस्यता ले सकते हैं। या फिर हेल्पलाइन नम्बर पर फोन करके जुड़ सकते हैं।
पूरे छत्तीसगढ़ में यह फाउंडेशन पूरी तरह सब निशुल्क कार्य कर रही है। श्री थवानी ने बताया
9 जिलों में अभी हमारी टेली कालिंग का काम चल रहा है। जहां के सरपंच पंचो को हम कॉल करके वैक्सिनेशन के लिए प्ररित कर रहे हैं। बाकी जिलों भी जल्द ही हम कालिंग करके कार्य चालू करेंगे। हमने सभी जिलों के कलेक्टर को मेल किया है कि हमे सरपंच और सचिव का मोबाइल या फोन नम्बर दे।
यह है भावना फाउन्डेशन की टीम जो काम कर रही
भावना फॉउंडेशन अध्यक्ष दीपक थवानी (डौण्डी लोहारा) 9399239210(हेल्प लाइन) ग्रुप के साथी में श्रीमती कादम्बिनी लोकेश पारकर यादव ( बालोद,, नवापारा राजिम ),
हुमेश कुमार साहू (निपानी बालोद) , गायत्री साहू (बालोद), गुनिता साहू (सकरी अभनपुर ), वीणा कौशल (दुर्ग ), प्रिया गुप्ता (सीतापुर-सरगुजा) , चंद्रकुमारी शाह (डौण्डी लोहारा) , महावीर संचेती (राजनांदगांव), अनिता सिंह (दल्लीराजहरा), मनीषा सोनी (गीदम दंतेवाड़ा),शिव कुमार गुप्ता (गीदम दंतेवाड़ा), विनोदनी यादव (बालोद), उमाशंकर सेन (नागपुर ),चिराग (लोहारा), कमलकांत साहू, (चिल्हाटीकला, बालोद), अमित रंजन सिन्हा (जशपुर), श्रवण कुमार यादव (नेवाई दुर्ग), स्वाति पटेल (हैदराबाद), इंद्राणी साहू( भिलाई रायपुर), चन्द्र शेखर तिवारी (संबलपुर),अमित चोपड़ा (बालोद),नमो जैन (लोहारा), राजाराम निषाद (लोहारा),पलाश डोसी (लोहारा) शामिल हैं।
