DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

30 मई को बालोद जिले में यहां होगा 45 प्लस का टीकाकरण, स्वास्थ्य विभाग ने जारी की गांव की लिस्ट

बालोद। कोविड-19 टीकाकरण कार्यक्रम के तहत् जिले में 45 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के व्यक्तियों का टीकाकरण किया जा रहा है। जिला टीकाकरण अधिकारी डॉ एस.के. सोनी ने बताया कि जिसके तहत् 30 मई 2021 को विकासखण्ड बालोद अन्तर्गत टाउन हाल बालोद, ग्राम निपानी, भेंगारी, हथौद, जामगांव, सांकरा ज, जगन्नाथपुर विकासखण्ड डौण्डी अन्तर्गत सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र डौण्डी, पीएचसी घोटिया, सुरडोंगर, चिखलाकसा, आमाडुला, बीएसपी अस्पताल दल्लीराजहरा, ग्राम परकालकसा, कंजेली, आमाबाहरा व पंडेल विकासखण्ड डौण्डीलोहारा अन्तर्गत सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र डौण्डीलोहारा, बीजाभांठा, सुरसुली, मुढि़या व गहिरा नवागांव, विकासखण्ड गुण्डरदेही अन्तर्गत प्राथमिक शाला गुण्डरदेही, रूदा, खुटेरी (रंगकठेरा), कसौन्दा, चिचलगोंदी, पैरी, कोड़ेवा, सुखरी, गुरेदा, पांगरी, तिलोदा, खप्परवाड़ा, रनचिरई, भटगांव, मोखा, रजोली, भुसरेंगा, बेलोदी, मटिया ह, भाठागांव बी, खेरूद, खुटेरी (खे), डुण्डेरा, कोंगनी, अर्जुन्दा, परना, खुरसुनी, गब्दी, देवरी (द) भरदाकला विकासखण्ड गुरूर अन्तर्गत सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र गुरूर, ग्राम सुर्रा, देवकोट, बोहारडीह, बोहारा, कन्हारपुरी, सनौद, भुलनडबरी, कुम्हारखान, सरबदा, ठेकवाडीह, खैरडिगी, बिच्छीबाहरा, मुड़गहन व साल्हेभाट में कोविड टीकाकरण कार्यक्रम किया जावेगा।

लक्ष्य के अनुरूप प्रतिदिन कोरोना टेस्ट करने कलेक्टर ने दिए निर्देश


कलेक्टर जनमेजय महोबे ने कहा कि जिले में कोरोना वायरस के संक्रमण के प्रभावी नियंत्रण एवं बचाव हेतु शासन से प्राप्त लक्ष्य के अनुरूप प्रतिदिन कोरोना टेस्ट करना सुनिश्चित करें। श्री महोबे आज संयुक्त जिला कार्यालय के सभाकक्ष में आयोजित स्वास्थ्य विभाग की बैठक में निर्देशित कर रहे थे। उन्होंने जिला कोविड-19 अस्पताल तथा कोविड केयर सेंटरों में भर्ती मरीजों तथा दवाईयों की पर्याप्त उपलब्धता आदि की जानकारी ली।
कलेक्टर ने कहा कि डॉ. खूबचंद बघेल स्वास्थ्य सहायता योजना व आयुष्मान भारत योजना का लाभ पात्र हितग्राहियों को दिलाएं। उन्होंने 45 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के शेष बचे शतप्रतिशत व्यक्तियों का कोविड-19 टीकाकरण के निर्देश दिए। कलेक्टर ने जिले के नागरिकों से अपील की है कि वे कोरोना वायरस के संक्रमण से बचाव व रोकथाम हेतु मास्क पहने, सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करें तथा समय-समय पर साबुन से हाथ धोएॅ। बैठक में जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री लोकेश कुमार चन्द्राकर, कोविड-19 टीकाकरण के जिला नोडल अधिकारी एवं डिप्टी कलेक्टर श्री अभिषेक दीवान, डिप्टी कलेक्टर श्रीमती प्रेमलता चंदेल, श्री सुब्रत प्रधान, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. जे.पी.मेश्राम, सिविल सर्जन डॉ. एस.एस.देवदास, जिला टीकाकरण अधिकारी डॉ. एस.के.सोनी सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।

You cannot copy content of this page